पापा ने बेसिन में बच्चे को नहाया और बर्तन भी धो दिए, चालाकी देख नाराज़ हुए नेटिज़ेन्स, कह दी ये बात

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता बर्त धोते हुए अपने बच्चे को पानी में नहला रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इन वीडियो में क्रियटिविटी भी देखने को मिल जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पापा अपने बच्चे को किचन के बेसिन में रखकर नहला रहे हैं, साथ ही साथ बर्तन भी धो रहे हैं. लोगों को ये आइडिया पसंद आ रहा है. हालांकि, कुछ लोग पापा की हरकत पर हैरान भी हो रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता बर्त धोते हुए अपने बच्चे को पानी में नहला रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान हो रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को Figensport नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है.

इस वीडियो को 1 लाख 58 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा है- ऐसे क्रियटिव पापा मुझे क्यों नहीं मिले? एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब ये देखने को मिल रहे हैं. ना तो बच्चा अच्छे से साफ हो रहा है और ना ही बर्तन.

इस वीडियो को भी देखें

Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue in Iran: दुश्मन की जमीन से जिंदा वापसी कैसे हुई, Trump बोले- सबसे Daring Operation