तरबूज पर बनी हनुमान जी की तस्वीर Viral, Video देख भावुक भक्तों ने लगाया ‘जय श्री राम’ का जयकारा

आखिर में प्राची तरबूज पर बने हनुमान जी के सिर के ऊपर ‘राम’ नाम भी खूबसूरती से उकेरती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मुंबई की शेफ कपल की बनाई कला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दरअसल, इस कलाकार जोड़ी ने तरबूज पर भगवान हनुमान की इतनी सुंदर आकृति बनाई कि पहली नजर में लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समझ बैठे. लेकिन इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिखता है कि यह पूरी कला इस शेफ जोड़ी की प्राची गुहे ने अपने हाथों से बनाई है. 

वीडियो में प्राची सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धोती हैं और उसके ऊपर की नमी को कपड़े से सुखाती हैं. इसके बाद वह अपने बैग से एक नुकीला औजार निकालती हैं और बेहद सावधानी से तरबूज पर नक्काशी शुरू करती हैं. वह इंटरनेट पर मौजूद हनुमान जी की तस्वीर को ध्यान में रखते हुए, शक्ति और साहस के देवता की हूबहू आकृति उकेरने लगती हैं.

धीरे-धीरे वह हनुमान जी की ध्यानमग्न मुद्रा बनाती हैं. इसमें हनुमान जी की आंखें बंद दिखाई देती हैं और वह खुद भी ‘राम' नाम का जाप करती रहती हैं. नुकीले औजार की मदद से वह तरबूज की ऊपरी परत को सावधानी से हटाती हैं, जिससे हनुमान जी की आकृति और भी स्पष्ट होती चली जाती है.

Advertisement

आखिर में प्राची तरबूज पर बने हनुमान जी के सिर के ऊपर ‘राम' नाम भी खूबसूरती से उकेरती हैं. इस शेफ की अनोखी कला को सोशल मीडिया यूज़र्स ने खूब सराहा. किसी ने इसे 'सुपर्ब  कहा, तो किसी ने लिखा 'फ्लॉलेस आर्ट, ग्रेट वर्क' कई लोगों ने भावुक होकर कमेंट सेक्शन में ‘जय श्री राम' और ‘जय बजरंगबली' लिख डाला.

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article