जिंदगी मजे से जी रहा हूं...फ्लोरिडा की सड़कों पर Jeffrey Epstein के दिखने के बाद अब एक और वीडियो आया सामने!

Palm Beach Pete: एक वायरल वीडियो और 48 घंटों में 1 लाख फॉलोअर्स...जानिए कैसे एक आम आदमी की शक्ल ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए और खड़ा कर दिया बड़ा सवाल. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
​1 लाख फॉलोअर्स और एक वायरल चेहरा....क्या है जेफ्री एपस्टीन और पीट का असली कनेक्शन?
SOCIAL MEDIA

Jeffrey Epstein lookalike Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने रातों-रात सनसनी मचा दी. लोग हैरान हैं कि क्या बरसों पहले मर चुका जेफ्री एपस्टीन फ्लोरिडा की सड़कों पर कार चला रहा है? चेहरा वही, बाल वही और अंदाज भी वही, लेकिन अब इस मिस्ट्री मैन ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है. आखिर कौन है यह 'पाम बीच पीट' और क्यों लोग इसे देख धोखा खा गए? आइए जानते हैं इस फिल्मी कहानी के पीछे का असली सच.

ये भी पढ़ें:-45 सेकंड के इस वीडियो ने हिला दिया इंटरनेट! क्या आपको भी मिल गया है जिंदगी सुधारने का 'दूसरा मौका'?

​सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमशक्ल का वीडियो (​Lookalike video viral)

​इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब है. हाल ही में I-95 हाईवे पर एक शख्स को गाड़ी चलाते हुए देखा गया, जिसका चेहरा हूबहू कुख्यात अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मिलता था. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. लोग तरह-तरह की थ्योरी बनाने लगे कि क्या एपस्टीन अभी भी जिंदा है? क्या उसकी मौत की खबर झूठी थी? फ्लोरिडा के इस 'जुड़वां' ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

​कौन है यह 'पाम बीच पीट'? ​Who is this Palm Beach Pete?

जब मामला ज्यादा बढ़ गया, तो उस वीडियो वाले शख्स को खुद सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा. इस आदमी का नाम है 'पाम बीच पीट'. पीट ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह धूप में खड़े होकर मुस्कुराते हुए कह रहे हैं, 'मैं जेफ्री एपस्टीन नहीं हूं, मैं पाम बीच पीट हूं' उन्होंने बताया कि वह बस एक आम नागरिक हैं, जो अपनी जिंदगी मजे से जी रहे हैं.

Advertisement

​रातों-रात बढ़ गए लाखों फॉलोअर्स (​Followers skyrocketed overnight)

इस गलतफहमी ने पीट की किस्मत ही बदल दी. उन्होंने वीडियो में बताया कि महज दो दिनों के भीतर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है. लोग उनकी सादगी और उनके कूल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. पीट ने अपने नए फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह टेनिस खेलने जा रहे हैं, तो जनाब मामला बस शक्ल मिलने का था. 'पाम बीच पीट' ने साफ कर दिया है कि, वह कोई और नहीं बल्कि खुद हैं. कभी-कभी कुदरत ऐसे करिश्मे कर देती है कि, लोग चकरा जाते हैं. फिलहाल पीट अपनी नई मिली स्टारडम का आनंद ले रहे हैं.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
धुरंधर में रणवीर सिंह को पगड़ी पहनाने वाला शख्स कौन है? खुद सुनाई अपनी कहानी