ऑनलाइन मंगाया लाखों का सामान, डिब्बे में निकला घड़ी डिटर्जेंट का पैकेट! क्या Amazon के अंदर चल रहा बड़ा स्कैम?

Amazon से 3 लाख रुपये की महंगी GPU मंगाने वाले शख्स को डिलीवरी में डिटर्जेंट मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना के बाद उसने कंपनी पर बड़े इंटरनल फ्रॉड का आरोप लगाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उपभोक्ता अधिकारों पर सवाल खड़े कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ऑनलाइन शॉपिंग का डरावना सच! लाखों की चीज की जगह मिला डिटर्जेंट

एक शख्स स्वगत नायक ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि उन्होंने अमेज़न से करीब 2.9 लाख रुपये की महंगी ग्राफिक्स कार्ड Gigabyte RTX 5090 ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी में उन्हें घड़ी डिटर्जेंट का पैकेट मिला है. यह ऑर्डर अमेज़न द्वारा पूरा किया गया (Fulfilled by Amazon) था, जिसका मतलब होता है कि प्रोडक्ट कंपनी के अपने वेयरहाउस से पैक और शिप होता है. ऐसे में इस तरह की गलती ने लोगों को हैरान कर दिया.

रिफंड को लेकर क्या हुआ?

स्वगत नायक का आरोप है कि शुरुआत में अमेज़न ने उनका रिफंड देने से मना कर दिया. बाद में जब उनका पोस्ट वायरल हुआ और उन्होंने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन में शिकायत की. तब कंपनी ने रिफंड का वादा किया. लेकिन, अब तक वह लगातार देरी कर रही है. नायक के मुताबिक, पहले 30 मार्च तक रिफंड का आश्वासन दिया गया था, जिसे बाद में 7 अप्रैल तक टाल दिया गया.

‘इंटरनल फ्रॉड' का आरोप क्यों?

रिफंड में देरी के बाद नायक ने खुद इस मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान उन्होंने कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आने का दावा किया
- सेलर Fab World Point का इनवॉइस एक व्यक्ति मोहम्मद खालिद के नाम पर था.
- इनवॉइस में 0% GST दिखाया गया, जो संदिग्ध है
- HSN कोड भी गलत बताया गया
- GSTIN से जुड़े दो अलग-अलग बिजनेस मिले—एक कपड़ों का, दूसरा सीमेंट-टाइल्स का

नायक का कहना है कि इन सब तथ्यों से उन्हें एक बड़े ऑर्गनाइज्ड फ्रॉड का शक हुआ.

UPDATE 2 [₹3L RTX 5090]: Amazon faked a refund to silence me, and the data trail I've uncovered is incredibly suspicious.
by u/void_SW in TwentiesIndia
Advertisement

दूसरी घटना ने बढ़ाया शक

नायक ने बताया कि एक और यूजर ने GPU ऑर्डर की थी, लेकिन उसे चीनी का पैकेट मिला. उस यूजर ने लीगल नोटिस भेजा, जिसके बाद उसे एक ईमेल के जरिए रिफंड का आश्वासन मिला. चौंकाने वाली बात यह थी कि उस ईमेल भेजने वाले सपोर्ट कर्मचारी का नाम भी खालिद था, जिससे नायक को और शक हुआ.

लोकेशन कनेक्शन ने खड़े किए सवाल

नायक के अनुसार, जिस GST से जुड़ा एड्रेस मिला, वह दिल्ली के ओखला में अमेज़न के वेयरहाउस के काफी पास है. इतना ही नहीं, यह लोकेशन गीगाबाइट इंडिया ऑफिस औरडब्ल्यूपीजी कंप्यूटर के ऑफिस के भी नजदीक बताई जा रही है.

Advertisement

आगे क्या करेगा शख्स?

स्वगत नायक ने कहा कि उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की है. अमेज़न को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब यह सिर्फ 3 लाख रुपये का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़े स्कैम का खुलासा हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह मामला वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नायक की तारीफ की और कहा कि उन्होंने गहराई से जांच की है. एक यूजर ने लिखा- आपकी मेहनत काबिले तारीफ है. दूसरे यूजर ने कहा- यह सिर्फ गलत डिलीवरी नहीं, बड़ा स्कैम लग रहा है. तीसरे ने कहा- उम्मीद है आपको न्याय मिलेगा. कई यूजर्स ने यह भी कहा, कि ऐसे कई मामले होते होंगे, लेकिन कम लोग सामने आ पाते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: मैनेजर से बेटी की शिकायत करने ऑफिस पहुंचे माता-पिता, पूछ ली परफॉर्मेंस रिपोर्ट! फिर जो हुआ...

कैंसर से जंग जीतने के बाद पहली बार हवा महसूस कर खुशी से रो पड़ा बच्चा, Video देख भावुक हुए लोग

Advertisement

जंगल में भी ट्रैफिक जाम! बाघ को घेरकर खड़ी रहीं गाड़ियां, रणथंभौर सफारी का चौंकाने वाला Video वायरल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: कयामत की रात से पहले अटैक | Donald Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article