शख्स ने नाई की तरह खुद ही काटे अपने सिर के बाल, गजब का टैलेंट देख हैरान रह गए लोग, बोले- भाई मैन नहीं सुपरमैन है...

सोशल मीडिया पर एक ऐसे हेयर एक्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो नाई की तरह खुद के ही बाल काटता दिख रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शख्स ने नाई की तरह खुद ही काटे अपने सिर के बाल

हेयरकट हर किसी के बस की बात नहीं. वैसे तो बहुत से लोग अपने घर के सदस्यों का हेयरकट खुद ही कर देते हैं. लेकिन, इसका मतलब ये नहीं की हर कोई हेयरकट एक्सपर्ट या हेयर स्टाइलिश बन जाता है. दुनियाभर में ऐसे बहुत से हेयरकट एक्सपर्ट ऐसे हैं जो सिर्फ ज्यादा फीस की वजह से ही मशहूर हैं. भारत में जहां महिलाएं केवल ब्यूटी पार्लर में जाकर हेयरकट करवाती हैं, वहीं पुरुष नाई की दुकान पर जाकर हेयरकट करवाते हैं, जहां रेट भी काफी कम होता है. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसे हेयर एक्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो नाई की तरह खुद के ही बाल काटता दिख रहा है. 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नाई की दुकान पर बैठकर कंघी और कैंची का इस्तेमाल कर अपने सिर के पीछे के बाल काट रहा है. बिलकुल वैसे ही जैसे कि आमतौर पर सैलून में नाई काटते हैं. बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना, 'दुनिया से अलग है दिल का लगाना' बज रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूजर @shyam.sen.714655 ने शेयर किया है, जिसे अबतक 53 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर 63 हज़ार लाइक आ चुके हैं. 

देखें Video:

लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग कमेंट कर मज़े ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पूरे नाई समाज में खौफ का माहौल है. दूसरे यूजर ने लिखा- आत्मनिर्भर नाई. तीसरे यूजर ने लिखा- यह टैलेंट भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा- गजब का टैलेंट है यार, पांचवे यूजर ने लिखा- जावेद सर का भी गुरु निकला ब्रो. छठे यूजर ने लिखा- आपने इस बात को झुठला दिया की नाई खुद अपने बाल नहीं काट सकता.

ये भी पढ़ें: केवल बाज जैसी तेज़ नज़र वाले लोग ही इस तस्वीर में छिपे हिरण को ढूंढ सकते हैं, ढूंढते-ढूंढते लोगों का हुआ बुरा हाल

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: सेंट्रल इजरायल में गिरी ईरान की मिसाइल, CCTV VIDEO दहला देगा! | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article