IAS ने शेयर किया छुट्टी का आवेदन पत्र, बुंदेलखंडी भाषा में लिखा ये लेटर पढ़कर हंसने लगेंगे

आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है. जो काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है. इस आवेदन पत्र में लिखा है, सेवा में...श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां हमेशा कुछ न कुछ बेहतरीन चीज़ें देखने को मिलती रहती हैं. लोग अक्सर फनी चीज़ों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अभी हाल ही में एक आईएएस अधिकारी ने एक आवेदन शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस एप्लिकेशन को पढ़ने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है. जो काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है. इस आवेदन पत्र में लिखा है, सेवा में...श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव. तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे. तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै. तुमाओ... आग्याकारी शिष्य... कलुआ.

छुट्टी के लिए लिखा गया ये आवेदन पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये पत्र काफी पसंद आ रहा है. पोस्ट पर अबतक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग पोस्ट पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. जब लोगों ने ट्विटर पर इस पत्र को पढ़ा तो उन्हें मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा कि काए सर छुट्टी तो देने पड़ी अब. आपका इस फनी आवेदन पत्र के बारे में क्या कहना है ?

राजस्थान में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, संकट के बीच बढ़ी बिजली की मांग

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर मरीन कमांडो करेंगे हमला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon