मुंबई लोकल ट्रेन में शख्स जोर जोर से गाने लगा लता मंगेशकर का गाना, थिरकने को मजबूर हो गए बुजुर्ग

इन दिनों मुंबई लोकल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुंबई लोकल में जोर-जोर से गाना गाते नजर आ रहा है. इस दौरान कुछ बुजुर्ग बड़े मस्त तरीके से डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
Read Time: 15 mins
ट्रेन में शख्स ने गाया 'कांटा लगा' गाना, झूम उठे लोग, देखें गजब का डांस

कई बार सफर करते समय ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो आपके रास्ते को और भी ज्यादा मजेदार बना देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी धुन में गुम मुंबई लोकल में जोर-जोर से गाना गाते नजर आ रहा है. इस बीच कई बुजुर्ग गाना सुनकर दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

लोकल ट्रेन में डांस करते दिखे बुजुर्ग लोग

इंटरनेट पर इन दिनों मुंबई लोकल (Dance in Mumbai local) का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं. वीडियो में कुछ बुजुर्ग लोगों को बड़े मस्त तरीके से दिल खोलकर डांस करते देखा जा रहा है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स को 1972 में आई एक फिल्म 'समाधी' के एक बेहद लोकप्रिय गाने को गाते देखा जा रहा है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था और जिस पर मशहूर एक्ट्रेस आशा पारेख ने परफॉर्म किया था. यह गाना था 'कांटा लगा.' वीडियो में आप शख्स को जोर-जोर से मुंबई लोकल में गाने गाते देखा और सुना जा सकता है, जिन्हें सुनकर कुछ बुजुर्ग लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं. 

Advertisement

खूब देखा और पसंद किया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. 4 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर अब तक 24 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 3 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे शख्स के गाने ने मुंबई लोकल में समां बांध दिया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए शख्स की तरीफों के पुल बांध रहे हैं.
 

Advertisement

ये भी देखें- बर्थडे ब्वॉय अर्जुन कपूर ने पैपराजी को दिया केक, कहा - आने के लिए धन्यवाद

Featured Video Of The Day
PM Modi ने Rajya Sabha में Mulayam Singh Yadav और Prakash Karat के बयानों का किया जिक्र