दोस्तों ने बग्गी पर चढ़कर किया खतरनाक डांस, उछल-उछलकर दूल्हे का हुआ बुरा हाल, Video देख भड़के लोग, बोले- शर्म करो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात जा रही है, दूल्हा बग्गी पर बैठा है, लेकिन तभी दूल्हे के कुछ दोस्त बग्गी पर चढ़ जाते हैं और बड़ी ज़ोर-ज़ोर से उछल-उछलकर बग्गी पर डांस करने लगते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
दोस्तों ने बग्गी पर चढ़कर किया खतरनाक डांस, उछल-उछलकर दूल्हे का हुआ बुरा हाल

शादी-बारात में दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियां सबसे ज्यादा एन्जॉय करते हैं. फिर चाहे वो मेंहदी और संगीत हो या फिर बारात, लड़के-लड़कियां सभी खूब डांस करते हैं. खासतौर पर बारात में होने वाला डांस तो कुछ ज्यादा ही जबरदस्त होता है. बारात में होने वाले डांस में वो लोग भी डांस करने लग जाते हैं, जिन्हें डांस करना बिल्कुल भी नहीं आता. वहीं, कुछ लोग तो डांस के दौरान ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं, जिसपर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा डांस किया जिसे देख हर कोई नाराज़ हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात जा रही है, दूल्हा बग्गी पर बैठा है, लेकिन तभी दूल्हे के कुछ दोस्त बग्गी पर चढ़ जाते हैं और बड़ी ज़ोर-ज़ोर से उछल-उछलकर बग्गी पर डांस करने लगते हैं. देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो डांस नहीं कर रहे बल्कि अपनी पूरी ताकत लगाकर बग्गी पर कूद रहे हों. आप देख सकते हैं कैसे वो बच्चा जो बग्गी की लगाम पकड़े बैठा है, वो कितना घबराया हुआ है. 

देखें Video:

इस वीडियो को देख लोग काफी भड़के हुए हैं. किसी को भी लड़कों के ऐसे डांस का तरीका पसंद नहीं आ रहा है. वीडियो को 
aman_javelin नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को 66 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. हर कोई यही बोल रहा है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. एक ने लिखा- गरीबों की रोजीरोटी के साथ ऐसे खिलवाड़ करना ठीक नहीं है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon