दूल्हे की 'विटामिन वाली कार'! ऐसी सजावट देख चकरा जाएगा सिर, देख लोग बोले- सजावट ऐसी कि मुंह में पानी आ जाए

शादियों का सीजन हो और कुछ अतरंगी न दिखे, ऐसा भला कैसे मुमकिन है? अमूमन दूल्हे की गाड़ी गुलाब और गेंदे के फूलों से महकती है, लेकिन एक जनाब ने तो हद ही कर दी. उन्होंने अपनी कार को फूलों से नहीं बल्कि ताजे फलों से लदवा दिया. अब इस 'विटामिन वाली गाड़ी' का वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूल्हे की गाड़ी पर फूलों की जगह लदे अंगूर और संतरे, 'फ्रूट चाट' वाली विदाई देख लोगों ने ली मौज
janvi_events_01

Unique Fruit Decoration on Wedding Car: आजकल की शादियों में स्वैग दिखाने का 'भूत' सबके सिर चढ़कर बोल रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि दूल्हे राजा को फूलों से ज्यादा सेहत की फिक्र थी. गाड़ी के बोनट से लेकर छत तक, हर तरफ अंगूर के गुच्छे, लाल-लाल सेब और रसीले संतरे ऐसे चिपकाए गए हैं जैसे कार न हो गई, किसी फल वाले की दुकान हो गई. जो भी इस गाड़ी को सड़क पर देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा.

गाड़ी है या चलते-फिरते फलों की दुकान? (Dulhe ki gadi ki sajawat)

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तो जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है. इंस्टाग्राम पर 'janvi_events_01' नाम के पेज से शेयर किए गए इस नजारे को लाखों लोग देख चुके हैं. किसी ने तंज कसते हुए पूछा कि, 'भाई...क्या दूल्हे का फलों का थोक का कारोबार है?', तो कोई बोला, 'दुल्हन के घर पहुंचने तक तो बाराती कार का सारा 'डेकोरेशन' खा ही जाएंगे.' सबसे मजेदार कमेंट तो उस यूजर का था जिसने लिखा कि, 'भाई...संभलकर जाना, वरना रास्ते के बंदर विदाई से पहले ही दावत उड़ा लेंगे.'

ये भी पढ़ें:-विदेशी मेम ने पूछा 'फेवरेट एनिमल', ऑटो वाले ने जो जवाब दिया...सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

Advertisement

इंटरनेट पर मची खलबली, यूजर्स के अतरंगी कमेंट्स (Netizens React to Viral Fruit Car Video)

जहां कुछ लोग इसे क्रिएटिविटी कह रहे हैं, वहीं बहुत से लोग इस पर नाराज भी दिखे. लोगों का कहना है कि सजावट के नाम पर इतने सारे फल बर्बाद करना ठीक नहीं है, इन्हें किसी गरीब को खाने के लिए दिया जा सकता था. खैर, वजह जो भी हो, पर इस अतरंगी सजावट ने इंटरनेट की पब्लिक का भरपूर मनोरंजन कर दिया है. दिखावे के इस दौर में लोग कुछ अलग करने के चक्कर में अक्सर अजीबोगरीब काम कर बैठते हैं. यह 'फ्रूट कार' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय तो बन गई है, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या ऐसी सजावट वाकई जरूरी है?

ये भी पढ़ें:-क्या ये मजाक है? सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मिला 9 रुपये का इंक्रीमेंट, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
नीतीश कुमार ने पहनाई माला, सम्राट चौधरी ने छू लिए पैर, देखें VIDEO