दिल्ली छोड़ मनाली बसने का फैसला पड़ा भारी? 2 महीने बाद लौटे Gen Z ने बताई हकीकत

हिमाचल प्रदेश में मनाली के सियाल गांव में 71 दिन बीताने के बाद अजय शर्मा वापस दिल्ली लौट आए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए 'एक्सपेक्टेशन' और 'रियलिटी' का अंतर काफी अच्छे से समझाया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मनाली के सियाल गांव में 71 दिन बिताकर अजय शर्मा वापस दिल्ली लौट आए हैं.
Instagram@a4ajayyyyy

Viral Video: 'पहाड़ लाइफ' इंजॉय करने के लिए दिल्ली (Delhi) छोड़कर मनाली (Manali) के सियाल गांव में अकेले शिफ्ट होना एक जेन जी (Gen Z) को भारी पड़ गया. अब अजय शर्मा नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम (a4ajayyyyy) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कन्फर्म किया कि उसने मनाली छोड़ दिया है और वापस दिल्ली लौट आया है.

'मैंने ऐसी यादें बनाईं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा'

42 सेकंड के इस वीडियो अजय ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों से मैं मनाली में अकेले रह रहा था. जो एक साधारण सा बदलाव था, वह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक बन गया. जब मैं वहां पहुंचा, तो मैं किसी को नहीं जानता था. धीरे-धीरे वहां की सड़कें जानी-पहचानी लगने लगीं और पहाड़ घर जैसे लगने लगे. मैंने ऐसी यादें बनाईं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा. लेकिन आखिरकार, सब कुछ समेटकर वापस आने का समय आ गया.'

'अब नए चैप्टर को शुरू करने का समय आ गया'

अजय ने आगे कहा, 'सच कहूं तो, मैं अभी भी इस बदलाव के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस जगह पर मैं कुछ महीनों के लिए गया था, उसे छोड़ना इतना मुश्किल लगेगा. लेकिन नया अध्याय शुरू होने से पहले पुराने अध्याय का खत्म होना जरूरी है. और अब, अगले अध्याय का समय आ गया है.'

यहां देखें वीडियो:-

Advertisement

71 दिन पहाड़ों में रहे, महीने का खर्च 21 हजार

अजय शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, वे 23 मई 2026 को मनाली के सियाल गांव में इसीलिए शिफ्ट हुए थे, ताकि वे समझ सकें कि जो पहाड़ कुछ दिन घूमने आने पर इतने सुंदर लगते हैं, क्या कुछ समय यहां रहने पर भी ये एक्सपीरियंस सेम रहता है या नहीं. करीब 71 दिन यानी 2 अगस्त 2026 तक अजय यहां रहे और करीब 55 वीडियो पोस्ट किए. इन वीडियोज में उन्होंने समझाया कि उनका हर दिन कैसा बीतता था, उन्हें क्या परेशानियां हुईं, क्या अच्छा हुआ आदि. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके महीने का खर्च कुल 21 हजार रुपये रहता था.

एक्सपेक्टेशन और रियलिटी का अंतर समझाया

3 जुलाई को पोस्टेड एक वीडियो में उन्होंने पहाड़ों में रहने के फायदे और नुकसान भी बताए थे. वे कहते हैं कि जब मैंने मनाली शिफ्ट होने का प्लान किया था तो सोचा था कि हसीन वादियों को देखते हुए WFH करूंगा, रोजाना उगता हुआ सूरज देखूंगा, लोकल डिश ट्राई करूंगा, पहाड़ी सड़कों पर घूमते हुए सफर का मजा लूंगा, मॉल रोड घूमूंगा और अनजान लोगों के साथ बोनफायर पर समय बिताऊंगा. लेकिन, एक्सपेक्टेशन और रियलिटी में फर्क था.

Advertisement

अजय कहते हैं, 'अचानक नेटवर्क का डॉप होना यहां आम था. कभी भी बारिश होने लगती थी. मैं घर में अकेले रहता था और खुद खाना बनाना पड़ता था. यहां सड़के खराब थीं. बारिश के समय तो ज्यादा दिक्कते आती थीं. कहीं घूमने आओ तो ज्यादातर जगह चढ़ाई वाली होती थीं जो जल्दी थका देती थीं. ज्यादातर समय मुझे अकेले बैठकर खाना खाना और समय बिताना पड़ता था, जो कभी भी बहुत बुरा फील कराता था.'

पहाड़ के बाद अब 'बीच' लाइफ एक्सप्लोर करेंगे?

हालांकि अब वो उस लाइफ को छोड़कर दिल्ली लौट आए हैं और फिलहाल 'बीच लाइफ' को एक्सप्लोर करने निकल पड़े हैं. उनके फैन्स ने इंस्टाग्राम पर बुरा फील करते हुए कहा कि अब वो 'लिविंग अलोन' की वीडियो को नहीं देख पाएंगे, तो अजय ने जवाब दिया कि वे जरूर देख पाएंगे, बस लॉकेशन दूसरी होगी. 17 अगस्त को पोस्ट किए गए वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अजय अब समंदर किनारे बसे किसी शहर में रहने की सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:- Gen Z इंटर्न ने 'जिम जाना है' कहकर सुबह 9 बजे की कोर्ट ड्यूटी से किया इनकार, दिल्ली की वकील के पोस्ट से छिड़ी बहस

Featured Video Of The Day
नसबंदी के बाद भी पिता बन गया 'कुत्ता'! अधिकारी से बोला- मेरी कौम बहुत वफादार है, भ्रष्टाचारियों ने हमें बदनाम किया

Topics mentioned in this article
Ajay Sharma
Manali
Himalayan Village
Viral Video
Remote Work