एयरहोस्टेस ने बताया यूनिफॉर्म पहनते ही बदल जाती है जिंदगी, फ्लाइट अटेंडेंट के सख्त नियम

आसमान की ऊंचाइयों में काम करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट्स की जिंदगी बाहर से जितनी दिलकश लगती है, अंदर से उतनी ही कायदों में बंधी होती है. एक सोशल मीडिया स्टार ने अब उन नियमों से पर्दा उठाया है, जिनके बारे में ज्यादातर यात्री कभी सोचते भी नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फ्लाइट अटेंडेंट की जिंदगी का अनकहा सच, जानें यूनिफॉर्म पहनते ही क्या-क्या हो जाता है बैन

Flight Attendant Rules: फ्लाइट अटेंडेंट का काम सुनते ही सफर, स्टाइल और आजादी की तस्वीर सामने आ जाती है, लेकिन बार्बी बैक के नाम से मशहूर 33 साल की बारबरा बैसिलिएरी ने बताया कि यूनिफॉर्म पहनते ही जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. एयरलाइन चाहती है कि क्रू हर हाल में प्रोफेशनल और संजीदा नजर आए. इसी वजह से कई आम लगने वाली चीजें भी सख्ती से मना होती हैं.

Photo Credit: pexels

प्यार, स्मोकिंग और शराब सब पर पाबंदी (cabin crew rules)

बारबरा के मुताबिक यूनिफॉर्म में रहते हुए पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन पूरी तरह बैन है. न गले मिल सकते हैं, न किस कर सकते हैं. इतना ही नहीं, सिगरेट या वेप का इस्तेमाल भी कहीं नहीं किया जा सकता. शराब तो बिल्कुल मना है, चाहे क्रू ऑफ ड्यूटी ही क्यों न हो. एयरलाइन इसे सेफ्टी और डिसिप्लिन से जोड़कर देखती है.

Photo Credit: pexels

कॉफी, च्युइंग गम और प्रोफेशनल इमेज (flight attendant lifestyle)

यूनिफॉर्म में पानी पीना ठीक है, लेकिन गेट पर बैठकर कॉफी या चाय पीना अच्छा नहीं माना जाता. गम चबाना और बबल बनाना भी बदतमीजी समझी जाती है. एयरलाइन चाहती है कि यात्री क्रू को हर वक्त होशियार और जिम्मेदार देखें.

Photo Credit: pexels

पानी की वो ट्रिक जो वायरल हो गई (The Viral Water Trick)

बारबरा ने बताया कि क्रू खुले में पानी नहीं ले जाते. वजह ये कि एक यात्री को पानी मिलता देख बाकी लोग भी मांग करने लगते हैं. इससे सर्विस में देरी होती है. इसलिए वे कप को छिपाकर रखते हैं. यात्रियों को सलाह है कि पानी चाहिए तो गैलरी में जाकर आराम से कहें. आसमान में उड़ने की चमक के साथ जिम्मेदारी का बोझ भी होता है. फ्लाइट अटेंडेंट्स के ये नियम उनके प्रोफेशन की गरिमा बनाए रखने के लिए हैं, जो हर सफर को सुरक्षित और सलीकेदार बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:-आप भी फ्लाइट पकड़ने के लिए कर सकते हैं Zepto, गजब का आइडिया हुआ वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan Match: न घर के ना घाट के, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया बड़ा धोखा! T20 World Cup