दौलत, कैंसर और 28 साल छोटी बीवी...चीनी रईस ने वसीयत में लुटाए 405 करोड़, भड़की पहली पत्नी, बच्चों में मची खलबली

405 करोड़ की दौलत और 28 साल का फासला...चीनी रईस ने अपनी वसीयत में वो 'खेला' किया कि पहली बीवी के बच्चे खून के आंसू रोने लगे. कैंसर से जंग लड़ रहे पति ने जब अपनी यंग बीवी को पूरी सल्तनत का वारिस बनाया, तो चीन से लेकर इंटरनेट तक 'इश्क या इन्वेस्टमेंट' की बहस छिड़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असिस्टेंट से बनीं 400 करोड़ की मालकिन...कैंसर पीड़ित पति ने वसीयत में पहली पत्नी के बच्चों को किया 'कंगाल'

Chinese businessman inheritance dispute: चीन के एक बिजनेसमैन ने मौत से लड़ते हुए अपनी पूरी जायदाद अपनी 28 साल छोटी पत्नी के नाम कर दी है. 405 करोड़ का ये 'तोहफा' देखकर पुरानी फैमिली के पैरों तले जमीन खिसक गई है. अब इंटरनेट पर बहस छिड़ी है कि ये प्यार है या सिर्फ नोटों की खनक?

कहते हैं कि इश्क और जंग में सब जायज है, लेकिन जब बात 405 करोड़ रुपये की हो, तो जंग का मैदान घर की दहलीज तक आ जाता है. चीन के 61 साल के एक टायकून, जिनका सरनेम 'होउ' है, इन दिनों अपनी वसीयत को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे इस रईस ने अपनी पाई पाई अपनी 33 साल की पत्नी लियुआन के नाम कर दी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, इस जायदाद में समंदर किनारे आलीशान विला, लग्जरी याट कंपनी में हिस्सेदारी और बैंक में जमा करोड़ों की नकदी शामिल है.

Photo Credit: Photo: Weibo

ये भी पढ़ें:-शादी हो तो ऐसी! न कोई पैलेस, न महंगी ड्रेस...मुसाफिर बने बाराती और स्टेशन बना मंडप

ऑफिस की असिस्टेंट से 'मलिका-ए-दिल' तक का सफर (From Accounting Assistant to Sole Inheritor)

किस्सा तब शुरू हुआ था जब लियुआन सिर्फ 21 साल की थीं और होउ की कंपनी में एक मामूली अकाउंटिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. किस्मत ने पलटा खाया, दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 2016 में शादी हो गई. आज उनका एक 5 साल का बेटा भी है. जब 2025 में होउ को पता चला कि उन्हें कैंसर है, तो लियुआन उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरीं. पांच दौर की कीमोथेरेपी के दौरान वो साये की तरह उनके साथ रहीं. होउ का मानना है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ही उनका 'आध्यात्मिक सहारा' रहीं, इसीलिए वो अपनी पूरी सल्तनत उन्हीं के नाम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-बुर्ज खलीफा वाले शहर में 25000 का कमरा देख फटी रह गईं आंखें, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत है भाई

Advertisement

पूर्व पत्नी और बच्चों ने खोला मोर्चा (Family dispute over 300 Million Yuan fortune)

अब भाई, जहां इतनी बड़ी रकम हो वहां सन्नाटा कैसे रह सकता है? होउ की पहली पत्नी और उनके बड़े बच्चे इस फैसले से बुरी तरह आगबबूला हैं. उनका कहना है कि ये सरासर नाइंसाफी है. चीन के सोशल मीडिया पर भी लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कोई कह रहा है कि 'सौतेली मां आई तो बाप भी पराया हो गया', तो कोई लियुआन के समर्पण की तारीफ कर रहा है. लोगों का मानना है कि जो बुढ़ापे और बीमारी में साथ दे, असल हकदार वही है. लियुआन ने भी साफ कह दिया है कि उनका रिश्ता पैसों पर नहीं, बल्कि उस मोहब्बत पर टिका है जिसने उन्हें परिपक्व बनाया.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
ये कश्मीर नहीं, ईरान है... भारत का मुसलमान क्यों फोड़ रहा पटाखे, किस बात की है खुशी