दुल्हन ने मेहमानों के बीच ऐसे झूमकर किया डांस, बिना शर्माए खूब दिखाए लटके-झटके, देखकर कुछ ने की तारीफ तो कुछ लोग भड़के

एक वीडियो अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुल्हन ने मेहमानों के बीच झूमकर किया डांस

आजकल भारतीय शादियां भी बिलकुल किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह होती हैं, इन दिनों आम लोग भी फिल्मी स्टाइल में शादियां करने लगे हैं. जिसमें हल्दी, मेंहदी, संगीत, बारात और शादी का हर दिन अलग-अलग सेलिब्रेशन किया जाता है. इन सभी रस्मों में घर के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त सभी शामिल होते हैं और सब मिलकर डांस परफॉर्मेंस भी देते हैं. ऐसी ही शादियों के बहुत से मजेदार पलों और मौकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इतना ही नहीं, आजकल की शादियो में दूल्हा-दुल्हन भी जमकर डांस करते हैं. दुल्हन अपनी एंट्री में तो स्पेशल परफॉर्मेंस देती हैं. 

ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vishakhamishra022 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी हॉल में मेहमानों के बीच दुल्हन जबरदस्त डांस कर रही है. इस दौरान दुल्हन बॉलीवुड सॉन्ग “जान मेरी जान हुई तेरे सदके” गाने पर डांस कर रही है. लड़की का डांस देखकर साफ पता चल रहा है कि लड़की ने इस परफॉर्मेंस के लिए काफी प्रैक्टिस की होगी.

देखें Video:

इस वीडियो को अबतक लगभग 13 लाख लोगों ने लाइक किया है. वैसे तो इस अकाउंट से शादी के और भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं. लेकिन इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स ने दुल्हन के इस डांस की काफी तारीफ की है, वहीं कुछ यूजर्स को दुल्हन का इस तरह से डांस करना पसंद नहीं आया. एक यूजर ने कमेंट किया- अकेला मर जाऊंगा लेकिन टिकटॉकर से शादी नहीं करूंगा. दूसरे यूजर ने लिखा- हार्ट अटैक आ जाए लेकिन ऐसी बीवी न मिले. तीसरे यूजर ने लिखा- संयासी बन जाऊंगा लेकिन भाई ऐसी लड़की से शादी नहीं करूंगा!

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मस्जिद 'तोड़ने' की बात पर Sangeet Som का होश उड़ाने वाला जवाब! Syed Suhail
Topics mentioned in this article