शादी में ऐसा हेयरस्टाइल कि दूल्हा भी रह गया दंग, दुल्हन ने बनवाया ऐसा अनोखा हेयरस्टाइल, देख लोग बोले- मछली सिर की रानी है

Bride Funny Hairstyle: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन के अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर लोग हैरान रह गए. यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुल्हन का मछली-मॉडल हेयरस्टाइल हुआ वायरल, इंटरनेट पर मचा हंसी का बवंडर

Bridal fish hairstyle video: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के अनोखे हेयरस्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके बालों को मछली के आकार में डिजाइन किया गया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर हेयर स्टाइलिस्ट ऋषभ तिवारी ने शेयर किया है, जो अब तक 8 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है.

वीडियो में क्या है खास?

वीडियो में दुल्हन के बालों को इस तरह से स्टाइल किया गया है कि वे मछली की आकृति में नजर आते हैं. इस अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर लोग हैरान रह गए. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह हेयरस्टाइल दूल्हे को डराने के लिए बनाया गया है. दुल्हन का यह मछली-मॉडल हेयरस्टाइल इंटरनेट पर हंसी का कारण बना है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं. एक यूजर ने लिखा, दूल्हा तो डर ही जाएगा, जबकि दूसरे ने कहा, बस एक सवाल - क्यों? इस हेयरस्टाइल को लेकर मीम्स और मजाक का सिलसिला भी शुरू हो गया है. जहां कुछ लोग इस हेयरस्टाइल को रचनात्मकता का उदाहरण मानते हैं, वहीं अधिकांश लोग इसे अजीब और हास्यास्पद मान रहे हैं. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी रचनात्मकता भी मजाक का कारण बन सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- सिर्फ AC या सिलिंडर ही नहीं, कमोड भी हो सकता है ब्लास्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: चुनाव से पहले क्यों अलग हुए Humayun Kabir और Asaduddin Owaisi?