मुंबई ट्रैफिक में फरिश्ता बनकर आया बाइकर! जाम में फंसी एंबुलेंस को पहुंचाया अस्पताल, Video देख भावुक हुए लोग

मुंबई ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस के लिए एक बाइकर ने रास्ता बनाकर इंसानियत की मिसाल पेश की. जानिए कैसे यह वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने क्यों की जमकर तारीफ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जाम में फंसी एंबुलेंस, तभी आया ‘हीरो’ बाइकर… वीडियो देख भावुक हुए लोग

मुंबई के भारी ट्रैफिक के बीच एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. एक अनजान बाइकर ने जाम में फंसी एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ किया और मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

बाइकर ने ऐसे बनाई राह

यह घटना 18 मार्च 2026 की सुबह की है. मयूर बागुल अपनी मां के साथ बदलापुर से सायन अस्पताल जा रहे थे, तभी उनकी एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस गई. इसी दौरान एक बाइकर सामने आया और उसने खुद आगे चलकर ट्रैफिक को कंट्रोल करना शुरू कर दिया. वह लगातार गाड़ियों को साइड करने का इशारा करता रहा और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाता गया. बाइकर ने पूरे रास्ते यही काम किया, जब तक एंबुलेंस सुरक्षित अस्पताल नहीं पहुंच गई.

देखें Video:

‘वन मैन ट्रैफिक पुलिस' बना हीरो

मयूर बागुल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उस बाइकर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने उसे 'वन मैन ट्रैफिक पुलिस' बताया. उन्होंने लिखा, कि बाइकर ने बिना किसी स्वार्थ के मदद की और शायद उसने खुद कभी ऐसी स्थिति का सामना किया होगा, इसलिए वह तुरंत मदद के लिए आगे आया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इं पर 19 मार्च 2026 को शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया. अब तक 25 लाख (2.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज और 2.6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो पर लोगों ने दिल छू लेने वाले कमेंट किए. एक ने लिखा- ऐसे लोगों की वजह से दुनिया आज भी अच्छी लगती है. दूसेरे ने लिखा- उसके माता-पिता को सलाम, जिन्होंने उसे ऐसे संस्कार दिए. तीसरे ने लिखा- हमें और ज्यादा सिविक सेंस और सहानुभूति की जरूरत है. कुछ यूजर्स ने बताया, कि बाइकर सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन लोग उसकी बहन को टैग करके उसकी पहचान बताने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में 40 जैसी दिखने लगी महिला! कुछ ही हफ्तों में बदला चेहरा, ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश

गले में 8 साल तक फंसी रही मेटल की 12 सेमी चॉपस्टिक, पता चलने पर भी डॉक्टर के पास नहीं गया शख्स और फिर...

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से ठगी, CISF की सलाह नजरअंदाज कर T3 से T2 के लिए ली कैब, हुआ ठगी का शिकार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: पूरी Leadership खत्म होने के बाद भी US के सामने घुटने क्यों नहीं टेक रहा Iran?