71 लाख कैश, 21 तोला सोना... Youtuber को शादी में मिला जबरदस्त 'दान', सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बोले- कानून कहां है?

सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शादी की रस्मों के दौरान 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना दिए जाने का दावा किया गया है, जिसे दान कहा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूट्यूबर की शादी का वायरल वीड‍ियो.

Viral Video : शादियों में आमतौर पर चर्चा दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी, डांस, खाना या सजावट की होती है, लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक ऐसी शादी ट्रेंड कर रही है जहां सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं नोटों की गड्डियों और सोने के ढेर ने. वीडियो देखते ही लोगों का ध्यान रस्मों से ज्यादा कैश काउंट करने में लग गया. मामला है यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी का, जिसने 'दान' और 'दहेज' के बीच की लकीर को फिर से बहस का मुद्दा बना दिया है.

वायरल क्लिप ने बढ़ाई धड़कनें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में मंडप सजा है, मंत्र गूंज रहे हैं और परिवार के लोग रस्में निभा रहे हैं. लेकिन जैसे ही कैमरा दूल्हे की तरफ घूमता है, सामने नोटों की गड्डियां और सोने के गहनों का अंबार दिखता है. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान करीब 71 लाख रुपए कैश और 21 तोला सोना दिया गया. वीडियो शेयर करते हुए इसे ‘दहेज नहीं, दान' कहा गया, मगर यही शब्द अब लोगों को सबसे ज्यादा चुभ रहा है.

कमाई करोड़ों में, फिर ये ‘तोहफा' क्यों

अरुण पंवार कोई आम नाम नहीं हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 24 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वो हर महीने 20 से 25 लाख रुपए तक कमा लेते हैं. ऐसे में यूजर्स का सवाल सीधा है कि जब खुद की इनकम इतनी मजबूत है तो फिर शादी में इतनी बड़ी रकम लेने की जरूरत क्या थी. कई लोगों ने इसे परंपरा के नाम पर दिखावा बताया, तो कुछ ने कहा कि ये गलत ट्रेंड सेट करता है.

Advertisement

इंटरनेट दो खेमों में बंटा

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बहस की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे खुलेआम दहेज कहा, तो किसी ने पारिवारिक रस्म. कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे वीडियो समाज पर दबाव बढ़ाते हैं और गरीब परिवारों की मुश्किलें और गहरी कर देते हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे निजी मामला बताकर आलोचना को गलत ठहराया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Ceasefire फेल! 24 घंटे में तबाही? Bharat Ki Baat Batata Hoon | Trump
Topics mentioned in this article