Rare Interstellar Comet: आसमान में होने वाली कुछ घटनाएं इतनी दुर्लभ होती हैं कि उन्हें देखने का मौका जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलता है. अब एक ऐसा ही खास नजारा देखने को मिलने वाला है, जब एक दुर्लभ इंटरस्टेलर धूमकेतु आसमान में चमकता नजर आएगा. यह घटना न सिर्फ खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए खास है, बल्कि आम लोगों के लिए भी किसी जादू से कम नहीं.
एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें C/2025 R3 (Pan-STARRS) नाम का इंटरस्टेलर धूमकेतु हमारे सौर मंडल से गुजर रहा है. इस धूमकेतु को पहली बार 7 सितंबर 2025 को Pan-STARRS द्वारा Haleakala में खोजा गया था.
1.7 लाख साल में एक बार आता है मौका
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धूमकेतु सूर्य का चक्कर लगभग 1,70,000 साल में एक बार लगाता है. यानी इसे आखिरी बार तब देखा गया होगा, जब पृथ्वी पर प्रागैतिहासिक काल चल रहा था. इसलिए इसका मौजूदा दिखना बेहद खास और दुर्लभ माना जा रहा है.
कब और कैसे देखें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस धूमकेतु को देखने का सबसे अच्छा समय 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच है. इस दौरान यह धीरे-धीरे ज्यादा चमकदार होता जाएगा.
- 19 अप्रैल: यह सूर्य के सबसे करीब (Perihelion) होगा
- 27 अप्रैल: यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और सबसे ज्यादा चमकेगा (लेकिन उस समय उत्तरी गोलार्ध में दिखाई नहीं देगा)
देखने का सही तरीका
निक जेम्स के अनुसार, इसे देखने के लिए सुबह सूर्योदय से करीब 1-2 घंटे पहले उठना होगा. पूर्व दिशा में साफ आसमान देखें. शहर की रोशनी से दूर रहें. अंधेरे और खुले स्थान पर जाएं. यह धूमकेतु फिलहाल Pegasus तारामंडल में मौजूद है और 'ग्रेट स्क्वायर ऑफ पेगासस' के पास से गुजर रहा है.
ऐसे पहचानें धूमकेतु
धूमकेतु को पहचानने के लिए उसके हल्के धुंधले चमक (coma) पर ध्यान दें. जैसे-जैसे यह सूर्य के करीब आएगा, इसकी छोटी पूंछ (tail) भी नजर आने लगेगी. हालांकि, इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन 10x50 बाइनोक्युलर जैसे उपकरण से यह और साफ दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: समुद्र से निकला 150 साल पुराना ‘रहस्य', बीच पर मिली 500 साल तक जीने वाली रहस्यमयी शार्क, वैज्ञानिक भी हैरान
कंपनी ने बनाए ऐसे नियम कि 17 लाख की नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुआ शख्स, वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस














