15 लाख रुपये महीना किराया! न्यूयॉर्क के इस लग्जरी घर के अंदर की झलक देखकर रह जाएंगे हैरान

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के पास $18,000 (करीब 15 लाख रुपये) महीने किराये वाले लग्जरी अपार्टमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए इस घर की खासियतें और इसे लेने के पीछे की वजह.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
न्यूयॉर्क के इस लग्जरी घर के अंदर की झलक देखकर रह जाएंगे हैरान

न्यूयॉर्क जैसे महंगे शहर में जहां छोटे अपार्टमेंट भी भारी कीमत पर मिलते हैं, वहीं एक कंटेंट क्रिएटर ने लोगों को एक ऐसे घर की झलक दिखाई है जिसका किराया 18,000 डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) प्रति माह है. यह लग्जरी अपार्टमेंट अपनी विशाल जगह, प्राकृतिक रोशनी और सेंट्रल पार्क के शानदार नजारों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यह होम टूर कंटेंट क्रिएटर कैलेब सिम्पसन की लोकप्रिय सीरीज 'आप किराए के लिए कितना भुगतान करते हैं?' (How much do you pay for rent?) में दिखाया गया, जिसमें इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय इंफ्लुएंसर जुआन-माई फाम, जिन्हें लोग Mai Phammy के नाम से जानते हैं, उन्होंने अपने घर की सैर कराई.

मानसिक शांति के लिए लिया बड़ा फैसला

माई ने बताया, कि यह महंगा अपार्टमेंट केवल लग्जरी के लिए नहीं लिया गया. जापान यात्रा के दौरान एक आध्यात्मिक अनुभव के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. वहां एक भिक्षु ने उन्हें सलाह दी थी, कि जब भी जीवन में उलझन हो, तो प्रकृति के करीब रहें और नियमित रूप से टहलें. इसी सलाह के बाद उन्होंने सेंट्रल पार्क के पास ऐसा घर चुना, जहां वह रोजाना प्रकृति के बीच सैर कर सकें. उनके अनुसार, यह किराया उनकी मानसिक सेहत और बेहतर जीवनशैली में एक निवेश है.

देखें Video:

घर की खासियतें बनाती हैं इसे अनोखा

यह अपार्टमेंट पारंपरिक न्यूयॉर्क स्टाइल और पर्सनल डेकोर का अनोखा मिश्रण है. इसकी सबसे बड़ी खासियत कांच से घिरा विशाल एट्रियम है, जहां से शहर का खूबसूरत स्काईलाइन दिखाई देता है और घर में भरपूर प्राकृतिक रोशनी आती है. कैलेब सिम्पसन ने भी इसे न्यूयॉर्क के सबसे अनोखे डिजाइनों में से एक बताया. घर में एक सुंदर पारंपरिक किचन है, जबकि लिविंग रूम में मॉड्यूलर सोफा है, जिसे माई ने अपने मूड के अनुसार कई बार बदला. मास्टर बेडरूम में जापानी स्टाइल का टाटामी मैट बेड है. बाथरूम में उन्होंने खुद कस्टम वॉलपेपर लगाकर उसे खास रूप दिया है.

प्राइवेट रूफटॉप और ‘इनर चाइल्ड' रूम

घर में एक अलग कमरा भी है, जिसे उन्होंने अपने ‘इनर चाइल्ड' के लिए सजाया है. इसमें सॉफ्ट टॉय, नियॉन लाइट्स और रंग-बिरंगी सजावट है. टूर का अंत उनके बड़े प्राइवेट रूफटॉप पर होता है, जहां उनका पालतू कुत्ता आराम से खेल सकता है. यहां से सेंट्रल पार्क और न्यूयॉर्क की ऊंची इमारतों का शानदार दृश्य दिखाई देता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं सोनम पंडित? जिनकी महाशिवरात्रि वाली रील ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 27 लाख लोगों ने देखा Video

किराया आपकी पूरी सैलरी खा जाएगा...भारतीय शख्स ने बताया दुबई में रहने का असली खर्च, जाने से पहले पढ़ लें ये सच!

Advertisement

8 करोड़ रुपये में खरीदा इटली में 250 साल पुराना घर! इस कीमत के बदले उसे जो मिला, जानकर रह जाएंगे हैरान

Featured Video Of The Day
Aligarh Viral Saas का Shocking खुलासा! Damad राहुल पर लगाया Human Trafficking और टॉर्चर का आरोप