'लेबनान में जो हुआ वो बर्दाश्त नहीं, अब गेंद उनके पाले में है', अमेरिका से सीजफायर पर ईरान का बड़ा बयान

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच संघर्ष-विराम की शर्तें स्पष्ट और साफ़ हैं: अमेरिका को इनमें से एक चुनना होगा या तो संघर्ष-विराम, या फिर इज़राइल के ज़रिए युद्ध जारी रखना. वह दोनों एक साथ नहीं कर सकता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान के विदेश मंत्री का सीजफायर को लेकर बड़ा बयान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद स्थिति बिगड़ी, ईरान की रिफाइनरी पर हमला और जवाबी कार्रवाई हुई है
  • US ने स्पष्ट किया कि लेबनान पर हमले को सीजफायर की शर्तों में शामिल नहीं किया गया है और यह शर्तों से अलग है
  • इजरायल के PM नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान सीजफायर में शामिल नहीं है और जरूरत पड़ने पर युद्ध जारी रखेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बावजूद भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. बुधवार की सुबह हुए सीजफायर को लेकर ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने अब एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने इस बयान में इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों की निंदा की है. उन्होंने इस लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी लिखी है. इस पोस्ट में अराघची ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष-विराम की शर्तें स्पष्ट और साफ़ हैं: अमेरिका को इनमें से एक चुनना होगा या तो संघर्ष-विराम, या फिर इज़राइल के ज़रिए युद्ध जारी रखना. वह दोनों एक साथ नहीं कर सकता.पूरी दुनिया लेबनान में हो रहे नरसंहारों को देख रही है. अब गेंद अमेरिका के पाले में है, और दुनिया यह देख रही है कि क्या वह अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल करेगा. 

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के बाद से ही अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति फिर से बिगड़ने लगी थी. सीजफायर के बाद पहली बार ईरान की रिफाइनरी पर हमला किया गया. इसके बाद इरान ने जवाबी कार्यवाई में यूएई और कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. इस हमले के बाद ट्रंप और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया. इस दौरान इजरायल ने लेबनान पर बड़ा हमला किया. जिसमें 250 से ज्यादा लोगों के मारे जानें की बात आई. ईरान ने इजरायल के इस हमले को सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन बताया. 

सीजफायर की शर्तों पर आमने-सामने ईरान-अमेरिका

ईरान के इस दावे पर अमेरिका ने साफ किया कि उन्होंने सीजफायर के तहत लेबनान पर हमले की शर्त को शामिल नहीं किया था. लेबनान पर हमला सीजफायर की शर्तों से इतर है.लेबनान पर इजरायल के भीषण हमलों के बाद ईरान सीजफायर से पलट गया है. फिर से बढ़े तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि अमेरिका-ईरान के बीच संघर्षविराम में लेबनान शामिल नहीं है. अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल फिर से जंग में उतरने के लिए तैयार है. हमारी उंगली ट्रिगर पर है.

लेबनान में 250 से अधिक लोगों की मौत

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब इजरायल के ताजा हमलों में लेबनान में मरने वालों की संख्या 250 से अधिक हो चुकी है. नेतन्याहू ने सीजफायर के बाद अपने पहले बयान में कहा कि इजरायली डिफेंस फोर्स लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमले जारी रखेगी. बुधवार को जो हमले किए गए हैं, उनमें हिज्बुल्ला के कई टॉप कमांडरों को मार गिराने में सफलता मिली है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran Ceasefire के बीच Hormuz पर ईरान का कड़ा कदम! फिर बंद किया Hormuz Strait | War BREAKING
Topics mentioned in this article