बीच पर फंसी दर्जनों व्हेल की इस वजह से गई जान, सिर्फ तीन ही बच पाईं

इंडोनेशिया (Indonesia) के बीच पर 49 छोटी व्हेल मछली (Whale) फंसी हुई मिलीं. बचाव कार्य के बाद तीन व्हेल को ही बचाया जा सका. 46 मछलियों की मौत हो गई.

Advertisement
Read Time: 5 mins
3
जावा:

इंडोनेशिया (Indonesia) के बीच पर 49 छोटी व्हेल मछली (Whales) फंसी हुई मिलीं. बचाव कार्य के बाद तीन व्हेल को ही बचाया जा सका. 46 मछलियों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को नदर्न जावा के मदुरा आइलैंड पर 49 शॉर्ट-फिन पायलट व्हेल पहुंचीं और एक जगह पर फंस गईं. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

तिरपॉलिन की मदद से और हाथों से व्हेल को समुद्र में धकेला जा रहा था लेकिन अंततः तीन ही व्हेल बच पाईं. ईस्ट जावा के राज्यपाल खोफीफाह इंदर पारावांसा ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि तीनों व्हेल को एक साथ छोड़ दिया गया क्योंकि वे समूह में रहती हैं. व्हेल मछलियों की मौत का कारण जानने के लिए सैंपल लिया गया है. उन्होंने कहा कि लो टाइड पर बीच के किनारे ही सभी मछलियों को दफनाया जाएगा.

एक साथ सैंकड़ों मछलियों को खा जाती है ये खतरनाक व्हेल, देखिए हैरान कर देने वाला Video

बताते चलें कि समुद्र में कूड़ा-करकट, छोड़े गए जाल और प्लास्टिक का कचरा भी समुद्री जीवों के लिए खतरा बना रहता है. पिछले साल जुलाई में कुपांग के पास 10 पायलट व्हेल मृत पाई गई थीं. साल 2018 में एक स्पर्म व्हेल भी मृत पाई गई थी. उसके पेट में 25 प्लास्टिक बैग और 100 से ज्यादा प्लास्टिक कप मिले थे.

VIDEO: मुंबई पुलिस ने बरामद की व्हेल मछली की 22 करोड़ की 'उल्टी'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Tirupati Laddoo: Chandrababu Naidu के बयान से धमाका, तिरुपति के लड्डू में जानवर की चर्बी