1,776 करोड़ रुपये... इतनी महंगी बिकी ये पेंटिंग कि दो हवाई जहाज खरीद सकते हैं!

दुनिया के सबसे मशहूर चित्रकार विंसेंट वैन गॉग की एक पेंटिंग इतनी महंगी बिकी कि उसके पैसों से दो-दो हवाई जहाज खरीदे जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ये पेंटिंग मशहूर चित्रकार वैन गॉग की है.
AFP
नई दिल्ली:

कला की दुनिया में बुधवार की रात इतिहास लिखा गया. एक पेंटिंग के लिए इतनी बड़ी बोली लगी कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया. डच पेंटर विंसेंट वैन गॉग की मशहूर पेंटिंग 'चेस्टनट ट्रीज इन ब्लॉसम' (Chestnut Trees in Blossom) नीलामी में 190.4 मिलियन डॉलर में बिकी. भारतीय करंसी में यह रकम 1,776 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

इससे पहले 2022 में वैन गॉग की पेंटिंग 'ऑर्चर्ड विद साइप्रेसेस' 117.2 मिलियन डॉलर में बिकी थी. इस बार वो रिकॉर्ड 73 मिलियन डॉलर से टूट गया.

एक पेंटिंग = दो हवाई जहाज

अब जरा इस रकम को समझिए, तब आपको इसकी भव्यता का अंदाजा लगेगा.

190.4 मिलियन डॉलर में आप बोइंग 737 MAX जैसे 2 पैसेंजर विमान खरीद सकते हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इस विमान की कीमत करीब 95 से 100 मिलियन डॉलर होती है.

यानी इस पेंटिंग को बेचकर कोई भी शख्स दो-दो हवाई जहाजों का मालिक बन सकता है और फिर भी उसके पास कुछ करोड़ रुपये बच जाएंगे.

Advertisement

अगर आप प्राइवेट जेट के शौकीन हैं, तो इस रकम में दो Gulfstream G700 जैसे दुनिया के सबसे लग्जरी प्राइवेट जेट आ जाएंगे.

कैनवास पर रंगों से बनी एक तस्वीर, जिसकी कीमत दो हवाई जहाजों के बराबर है.

1890 में बनी थी ये पेंटिंग

ये पेंटिंग कोई मामूली पेंटिंग नहीं है. वैन गॉग ने इसे 1890 में फ्रांस के ऑवर्स-सुर-ओइसे गांव में बनाया था. ये उनके जीवन के आखिरी सालों की पेंटिंग है. उसी साल उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement

पेंटिंग में खिले हुए चेस्टनट के पेड़ दिखाए गए हैं. वैन गॉग के ब्रश की वो जादूगरी, जो आज भी दुनिया को दीवाना बनाती है.

1909 में मशहूर जर्मन प्रकाशक सैमुअल फिशर ने इसे पेरिस से खरीदा था. इसके बाद ये पेंटिंग फिशर परिवार की धरोहर बन गई.

Photo Credit: AFP

फिर आया नाजी दौर और सब कुछ बदल गया

1930 का दशक आते-आते जर्मनी में हिटलर का राज आ गया. यहूदी परिवारों पर अत्याचार शुरू हो गया. फिशर परिवार भी इस जुल्म से नहीं बच पाया.

नाजियों ने नियम बना दिया था कि जर्मनी छोड़ने वाले यहूदियों को 'राइख फ्लाइट टैक्स' देना होगा. यानी अपनी जान बचाकर भागने के लिए भी भारी कीमत चुकानी होगी.

Advertisement

फिशर परिवार के वारिसों के वकील गुनार श्नाबेल के मुताबिक, इसी आर्थिक और मानसिक दबाव में परिवार को 1936 में अपनी सबसे कीमती पेंटिंग बेचनी पड़ी.

वारिसों का कहना था कि अगर नाजी अत्याचार न होता, तो परिवार ये पेंटिंग कभी नहीं बेचता. ये बिक्री मजबूरी में हुई थी. उन्होंने सोथबीज से मांग की थी कि साबित किया जाए कि पेंटिंग बाजार भाव पर बिकी थी.

Advertisement

इस पेंटिंग को 1933 में रॉटरडैम और 1934 में बर्न में प्रदर्शनी में भी दिखाया गया था, यानी जर्मनी से बाहर भी इसकी चर्चा थी.

Photo Credit: X@Sothebys

50 साल बाद मालिक बदला, फिर हुआ समझौता

1975 में अर्जेंटीना के ब्लाक्वियर-अरिएटा परिवार ने इस पेंटिंग को खरीदा. पिछले 50 साल से ज्यादा समय से ये पेंटिंग उन्हीं के पास थी.

जब नीलामी की घोषणा हुई, तो फिशर परिवार के वारिसों ने इस पर आपत्ति जताई. मामला फंसता देख सोथबीज ने बीच का रास्ता निकाला.

मंगलवार को सोथबीज ने ऐलान किया कि ब्लाक्वियर-अरिएटा परिवार और सैमुअल फिशर के सभी कानूनी वारिसों के बीच समझौता हो गया है.

समझौते के बाद फिशर परिवार के वारिसों ने कहा, 'हम सोथबीज और ब्लाक्वियर-अरिएटा परिवार की भरोसेमंद और निष्पक्ष बातचीत के आभारी हैं, जिससे नाजी दौर में फिशर परिवार के दर्द को स्वीकार किया जा सका और गिसेला बर्मन फिशर की न्याय की लड़ाई को सम्मान मिला.'

क्यों खास है ये बिक्री?

ये बिक्री सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है. ये 90 साल पुराने एक जख्म पर मरहम भी है. एक परिवार जिसने नाजी दौर में सब कुछ खो दिया, उसकी कहानी को आखिरकार दुनिया ने माना.

और दूसरी तरफ, एक पेंटिंग जिसकी कीमत दो हवाई जहाजों के बराबर है, उसने साबित कर दिया कि वैन गॉग की कला आज भी दुनिया में सबसे महंगी और सबसे ज्यादा चाही जाने वाली कला है.

Featured Video Of The Day
UP NEWS: नाबालिग की मौत पर योगी Vs अखिलेश!

Topics mentioned in this article
Van Gogh Painting
Painting Auction

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं