VIDEO: धमाका और फिर आसमां तक धुआं... अमेरिका की ऑयल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट, रोज निकलता है 435,000 बैरल तेल

Oil refinery explosion in US: सामने आए वीडियो में रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठते हुए दिख रहा है. आसपास के निवासियों ने एक तेज धमाके की सूचना दी है जिससे खिड़कियां हिल गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमेरिका के टेक्सास की ऑयल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टेक्सास के पोर्ट आर्थर में वेलेरो रिफाइनरी में हाल ही में बड़े विस्फोट के कारण तत्काल आश्रय का आदेश जारी किया
  • वेलेरो ने बताया कि रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगी है और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है
  • विस्फोट के बाद आसपास के निवासियों ने तेज धमाके की सूचना दी, जिससे उनकी खिड़कियां हिल गईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Oil refinery explosion Video: ईरान से जारी जंग ने अमेरिका में तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है और इसी बीच अमेरिका के लोगों के लिए एक और बुरी खबर आई है. अमेरिका के टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट हो गया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को टेक्सास में पोर्ट आर्थर के पास के निवासियों को वेलेरो रिफाइनरी में "हाल ही में हुए विस्फोट को देखते हुए" तुरंत आश्रय लेने की चेतावनी दी है.

रिपोर्ट के अनुसार पोर्ट आर्थर के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने एक अलर्ट में लिखा, "आसपास के सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और वेलेरो रिफाइनरी में हाल ही में हुए विस्फोट को देखते हुए, तत्काल आश्रय का आदेश दिया गया है." इस आदेश को रिफाइनरी के आसपास के एक बड़े इलाके पर लागू किया गया है.

वहीं वेलेरो ने एक बयान में कहा, "फिलहाल वेलेरो के पोर्ट आर्थर, टेक्सास रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई है. सभी कर्मियों को सुरक्षित कर लिया गया है." उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा "सर्वोच्च प्राथमिकता" है. 

वीडियो में दिखीं ऊंची लपटें और काला धुआं

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में सामने आए वीडियोज में रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठते हुए दिख रहा है. आसपास के निवासियों ने एक तेज धमाके की सूचना दी है जिससे खिड़कियां हिल गईं. वेलेरो की वेबसाइट के अनुसार, ह्यूस्टन से लगभग 90 मील पूर्व में स्थित, इस पोर्ट आर्थर रिफाइनरी "भारी कच्चे तेल और अन्य फीडस्टॉक्स को गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन में संसाधित करने" के लिए लगभग 800 कर्मचारी काम करते हैं. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह रिफाइनरी प्रति दिन लगभग 435,000 बैरल तेल रिफाइन करती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान ने दिखाई अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी, बोला- 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है'- VIDEO

Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today | Trump के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत गिरी | BREAKING NEWS | US Iran War
Topics mentioned in this article