ईरान युद्ध पर कन्फ्यूज है अमेरिका? जंग जल्दी खत्म होने के ट्रंप के बयान पर ईरान ने दिखाया आईना

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को 11 दिन हो चुके हैं. दोनों तरफ से भीषण हमलों के बीच तेल-गैस की सप्लाई ठप होने से कई देशों में संकट गहराने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कन्फ्यूज हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि ट्रंप रोज नए-नए बयान दे रहे हैं. कभी कह रहे कि ईरान युद्ध बस खत्म होने वाला है. कभी इशारा दे रहे कि ये जंग लंबी चल सकती है. ट्रंप ने अब फिर से कहा है कि जंग अब जल्दी, बहुत जल्दी खत्म होने वाली है. हालांकि ईरान ने इस पर जबाव दिया है कि युद्ध कब खत्म होगा, ये अमेरिका नहीं हम तय करेंगे. 

11 दिन से जंग जारी, दुनिया में चिंता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को 11 दिन हो चुके हैं. दोनों तरफ से भीषण हमले जारी है. ईरान अपने पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करने से भी नहीं चूक रहा. स्ट्रेज ऑफ होर्मुज के जरिए खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई ठप होने की वजह से कई देशों में संकट गहराने लगा है. इसे लेकर चिंता दिनों दिन गहराती जा रही है. 

ईरान बोला, हम तय करेंगे जंग कब खत्म होगी

ट्रंप भले ही दावा कर रहे हों कि ईरान युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन ईरान अपने हमले रोकने के मूड में नहीं है. आईआरजीसी ने कहा है कि युद्ध का अंत हम ही तय करेंगे. इलाके के समीकरण और भविष्य हमारी सेना के हाथों में है, अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नहीं करेगी.  आईआरजीसी के जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा है कि जब तक युद्ध जारी रहेगा, ईरानी सेना होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका और इजरायल के सहयोगी देशों को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी. दुनिया में तेल की कीमतों पर कंट्रोल अब ईरान के हाथ में है. ईरान तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक अमेरिका की ओर से हार का ऐलान नहीं हो जाता. 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि जब तक जरूरी होगा, हम मिसाइल हमले जारी रखने को तैयार हैं. मौजूदा हालात में ईरान पीछे हटने वाला नहीं है. ईरान की सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उसे अपने सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए जरूरी लगेगा. अराघची ने संकेत दिया कि जमीन पर हालात कहीं अधिक जटिल हैं और संघर्ष का अंत जल्द होने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखती. 

Advertisement

अमेरिका से समझौते पर कोई बात नहीं

ईरानी विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि मौजूदा स्थिति में अमेरिका से वार्ता की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं. उनका कहना था कि जब तक क्षेत्र में सैन्य तनाव और दबाव की नीति जारी रहेगी, तब तक किसी सार्थक बातचीत का माहौल बन पाना मुश्किल है. अराघची ने कहा कि अमेरिका ने हमसे वादा किया था कि हमला नहीं करेंगे, और बातचीत से परमाणु मसले को सुलझाएंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने ईरान पर हमला कर दिया. अब समझौते पर कोई बात नहीं होगी. 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिखाए तेवर

उधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कड़े तेवर दिखाते हुए संकेतों में कहा है कि सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है. उन्होंने कहा कि ईरान पूरी दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है. ईरान की मौजूदा सरकार पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए खतरा बन गई है. वो पड़ोसी देशों पर हमला कर रहे हैं, नागरिक ठिकानों और ऊर्जा ढांचों को तबाह कर रहे हैं. हमारा मकसद है कि उन्हें ऐसा करने से रोका जाए और हम इस लक्ष्य को हासिल करने की तरफ बढ़ रहे हैं. 

Advertisement

देखें- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध, लेकिन जीत रहा रूस?

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: Bahrain पर ईरान का हमला, होटल में रह रहे अमेरिकी सैनिकों को किया टारगेट | Trump
Topics mentioned in this article