ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल ने किए हमले, सैटेलाइट तस्वीरों में देखें तबाही के निशान

Iran-Israel Attack: रॉयटर्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व परमाणु निरीक्षक और संस्थान के संस्थापक डेविड अल्ब्राइट ने उनके ग्रुप रिव्यू के मुताबिक बताया कि सैटैलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि हमले स्थानीय समय के मुताबिक, रविवार दोपहर और सोमवार सुबह के बीच किए गए. हालांकि ये साफ नहीं है कि नतांज पर हमला इजरायल ने किया या अमेरिका ने.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईरान के परमाणु केंद्र पर हमला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हवाई हमले किए हैं
  • नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले में जमीन के नीचे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के दो एक्सेस पॉइंट निशाना बनाए गए
  • सैटेलाइट तस्वीरों से 1 और 2 मार्च को नतांज परमाणु केंद्र की इमारतों को हुए नुकसान की पुष्टि हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान:

ईरान-इजरायल की लड़ाई हर गुजरते दिन के साथ और भयावह होती जा रही है. हर तरफ मिलाइलें और ड्रोन हमलों के निशान दिखाई दे रहे हैं. मौतें से मातम पसरा है. लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान में जमकर मिसाइलें बरसा रहे हैं. ईरान भी जवाबी तबाही मचा रहा है. ईरान में 200 से ज्यादा मौतों के दावे के बीच उसके परमाणु ठिकाने को भी अमेरिका-इजरायल ने निशाना बनाया है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया गया है. अमेरिका के कोलोराडो स्थित 'वेंटोर' की कमर्शियल सैटेलाइट तस्वीरों में नतांज परमाणु केंद्र पर हमले के निशान देखे गए हैं. 

अब नए उपग्रह चित्रों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के नतान्ज़ ईंधन संवर्धन संयंत्र (FEP) के प्रवेश द्वार भवनों को हुए हालिया नुकसान की पुष्टि की है. यह संयंत्र भूमिगत स्थित है और राहत की बात यह है कि इस घटना से किसी भी प्रकार के विकिरण के रिसाव की कोई आशंका नहीं है. साथ ही, एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मुख्य संयंत्र पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ा है, जो कि इससे पहले जून में हुए संघर्ष के दौरान पहले ही काफी क्षतिग्रस्त हो चुका था.

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरान के ड्रोन ने कैसे अमेरिका और इजरायल को कर दिया है परेशान?

नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल का हमला

1 और 2 मार्च की सैटेलाइट तस्वीरों में नतांज परमाणु केंद्र की कई इमारतों को हुआ नुकसान साफ दिखाई दे रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि नतांज में जमीन के नीचे चल रहे यूरेनियन एनरिचमेंट प्लांट के दो एक्सेज पॉइंट पर सटीक निशाना लगाया गया है. सैटेलाइट तस्वीरें हमले की गवाही दे रही हैं. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने पहले ही हमले की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि रविवार को अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया गया है. अब सैटेलाइट तस्वीरों से हमले की पुष्टि हो गई है. बता दें कि नतांज, ईरान की वही परमाणु साइट है, जिसे पिछले साल जून में अमेरिकी हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था. उस पर अब एक बार फिर हमला किया गया है.

नतांज परमाणु केंद्र के बारे में जानें

नतांज परमाणु केंद्र ईरान का प्रमुख यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट है, जो कि ईरान के मिडिल में इस्फहान प्रांत के पास मौजूद है. पश्चिमी देश और इजरायल इस पर लंबे समय से चिंता जताते रहे हैं. इस प्लांट को ईरान का मुख्य परमाणु केंद्र माना जाता है. इस प्लांट में यूरेनियम को यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड में बदलकर सेंट्रीफ्यूज मशीनों की मदद से संवर्धित किया जाता है.

सैटैलाइट तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व परमाणु निरीक्षक और संस्थान के संस्थापक डेविड अल्ब्राइट ने उनके ग्रुप रिव्यू के मुताबिक बताया कि सैटैलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि हमले स्थानीय समय के मुताबिक, रविवार दोपहर और सोमवार सुबह के बीच किए गए. हालांकि ये साफ नहीं है कि नतांज पर हमला इजरायल ने किया या अमेरिका ने. ये सैटेलाइट तस्वीरे सबसे पहले खोजने का क्रेडिट उन्होंने इजरायल के जियो एनालिस्ट बेन त्ज़ियोन मैकेल्स को दिया. बता दें कि अमेरिका और इज़रायल ने शनिवार तड़के ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे. जिसके बाद से ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. दोनों देशों में लगातार हमले जारी हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: जंग की सबसे दर्दनाक तस्वीर...ईरान में खुदी 160 बच्चियों की कब्र | Netanyahu | Trump