54 minutes ago
नई दिल्ली:

US-Israel and Iran War LIVE: अमेरिका और ईरान की जंग अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां बातचीत भी चल रही है और गोलियां भी. दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन बात बनने की बजाय बिगड़ती हुई ही दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां अपनी जिद पर अड़े हुए हैं तो वहीं ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. ट्रंप की धमकियों के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है. वहीं, ट्रंप का कहना है कि किसी को ब्लैकमेल नहीं करने देंगे. इस बीच ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ किसी फाइनल डील पर पहुंचने में अभी बहुत लंबा सफर बाकी है.

अमेरिका-ईरान जंग की बड़ी बातें

  • होर्मुज फिर बंद: इजरायल-लेबनान में सीजफायर के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया था. कई जहाज गुजरे भी लेकिन शनिवार को इसे फिर बंद कर दिया. IRGC ने दो भारतीय जहाजों पर भी गोलीबारी की. 
  • अमेरिका की नाकाबंदी जारी: होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी अभी भी जारी है. ईरान का कहना है कि जब तक नाकाबंदी नहीं हटती है, तब तक होर्मुज बंद ही रहेगा. ईरान ने अमेरिका पर दगाबाजी करने का आरोप लगाया है.
  • ट्रंप की धमकी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकाते हुए कहा कि होर्मुज बंद करके ईरान, अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं कर सकता. उन्होंने धमकी दी कि अगर सीजफायर खत्म होने से पहले कोई समझौता नहीं हो पाता है तो वह सीजफायर को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी.
  • बातचीत कहां तक बढ़ी: माना जा रहा था कि अमेरिका-ईरान में जल्द ही समझौता हो सकता है. हालांकि, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते तक पहुंचने में अभी काफी लंबा सफर तय करना बाकी है.
Apr 19, 2026 08:46 (IST)

ईरान का ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट के ट्रैफिक पर रहेगा नियंत्रण

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर अपना नियंत्रण और निगरानी बनाए रखेगा. ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह बयान उस समय आया जब ईरान की मुख्य सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय’ ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण होर्मुज पर फिर से सख्त नियंत्रण शुरू किया जा रहा है. परिषद ने कहा, "जब तक दुश्मन होर्मुज से जहाजों के आवागमन में बाधा डालने की कोशिश करता रहेगा और नौसैनिक नाकाबंदी जैसे तरीकों का सहारा लेता रहेगा, तब तक ईरान होर्मुज को सशर्त और सीमित रूप से फिर से खोलने की अनुमति नहीं देगा."

Apr 19, 2026 08:43 (IST)

ईरान संकट को लेकर राजनाथ सिंह ने की अहम बैठक

Apr 19, 2026 08:42 (IST)

बातचीत की तारीख तय नहीं- ईरान

ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच अगले राउंड की बातचीत के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है.

Apr 19, 2026 07:53 (IST)

ईरान ने इजरायल-अमेरिका को चेतावनी दी

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने कहा कि दुश्मन ने हमें जो भी अल्टीमेटम दिया, हमने उसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा हम आपके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेंगे और हमने कहा, आप गलती कर रहे हैं, लेकिन अगर आप हमला करेंगे, तो हम भी हमला करेंगे. उन्होंने कहा हम नरक बना देंगे हमने जवाब दिया हो सकता है कि हमें नुकसान हो, लेकिन हमें नुकसान होने से पहले, वह नुकसान सबसे पहले आप तक पहुंचेगा. गलिबाफ ने कहा कि जब दुश्मनी अपनी मांगें पूरी नहीं कर पाया तो उसने कई चैनलों के जरिए संदेश भेजा और 15 पॉइंट का प्लन पेश किया. 

Advertisement
Apr 19, 2026 07:50 (IST)

अमेरिका के साथ बातचीत पर क्या बोला ईरान?

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने सरकारी टीवी को बताया है कि अमेरिका के साथ बातचीत हो रही है, लेकिन अमेरिका बहुत ज्यादा मांग रहा है, और बातचीत इतनी आगे नहीं बढ़ी है कि आमने-सामने की बैठक हो सके.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Women Reservation Bill | महिला आरक्षण पर भिड़ीं Priyanka, Smriti-Dimple