Iran US Israel War News Updates: अमेरिका और ईरान के बीच की जंग 2 हफ्तों के लिए रुकी
Iran US Ceasefire: आखिरकार मिडिल ईस्ट में शांति आती दिख रही है. अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए जंग रोकने की सहमति बन गई है. यानी 2 हफ्ते के सीजफायर पर दोनों देश सहमत हो गए हैं. कुछ घंटे पहले तक डील न होने की स्थिति में ईरान की सभ्यता समाप्त करने की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से दिया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दो हफ्ते तक लड़ाई रोक दी जाए और होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिया जाए. ईरान की तरफ से विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सीजफायर पर मुहर लगाई है.
एक खास बात है कि ईरान ने फाइलन डील के लिए जो आगे बातचीत होगी, उसके लिए 10 प्वाइंट अमेरिका के सामने रखे हैं. ईरान के मुताबिक सशर्त युद्धविराम के लिए उसके 10 सूत्रीय योजना को ट्रंप ने स्वीकार किया है और इसी लिए जंग को 2 हफ्तों के लिए रोकने पर वह राजी हो गया है.
ईरान की 10 मांग जिसपर बात करने को ट्रंप तैयार
- इराक, लेबनान और यमन के खिलाफ जंग को पूरी तरह खत्म करना
- बिना किसी समय सीमा के ईरान पर युद्ध की पूर्ण और स्थायी समाप्ति
- क्षेत्र में सभी संघर्षों को पूरी तरह समाप्त करना
- होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना
- होर्मुज जलडमरूमध्य में नेविगेशन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल और शर्तें स्थापित करना
- ईरान को हुए नुकसान, उसे फिर से खड़ा करने की लागत के मुआवजे का पूरा भुगतान
- ईरान पर से प्रतिबंध हटाने की पूरी प्रतिबद्धता
- अमेरिका द्वारा रखे गए ईरानी धन और फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना
- ईरान किसी भी परमाणु हथियार को नहीं बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है
- उपरोक्त शर्तों के स्वीकृत होते ही तत्काल युद्धविराम सभी मोर्चों पर प्रभावी हो जाता है
यह भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान की जंग 2 हफ्ते के लिए रुकी, सीजफायर पर राजी दोनों देश, होर्मुज भी खुला
Featured Video Of The Day
PM Modi Sikkim Visit | युवाओं के साथ PM मोदी ने खेला फुटबॉल, किए कितने गोल?














