क्या ट्रंप की टीम ने लिखकर भेजा था पाक PM को ट्वीट? चौधरी बनने की खुशी में चूक कर गए शहबाज शरीफ

US Iran Ceasefire For 2 Weeks: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का ट्वीट तुरंत विवादास्पद हो गया क्योंकि यूजर्स ने देखा कि इसके टॉप पर लिखा था: "ड्राफ्ट - X पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री का संदेश."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

US Iran Ceasefire For 2 Weeks: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए जंग रुक गई है. दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं और आधिकारिक रूप से 2 हफ्तों के लिए इसका ऐलान भी हो चुका है. हालांकि इस डील में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के पीएम का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का यह सोशल मीडिया पोस्ट अपने कंटेट के साथ-साथ इस बात के लिए खलबली मचा रहा है कि उसपर कंट्रोल किसका है. इस ट्वीट के सबसे ऊपर कुछ ऐसा लिखा थी जिसने सवाल उठा दिया है और आनन-फानन में इस ट्वीट को एडिट तक करना पड़ा है.

 दरअसल सीजफायर की घोषणा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शहबाज शरीफ ने एक पोस्ट डालकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को दी गई समय सीमा बढ़ाने और बातचीत के जरिए शांति लाने को अधिक समय देने का आग्रह किया था. उन्होंने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की भी अपील की. हालांकि यह ट्वीट तुरंत विवादास्पद हो गया क्योंकि यूजर्स ने देखा कि इसके टॉप पर लिखा था: "ड्राफ्ट - X पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री का संदेश."

इस वजह से यूजर्स सवाल उठाने लगे कि यह पाकिस्तान PM की टीम की तरफ से ड्राफ्टेड मैसेज नहीं बल्कि बाहर से आया ड्राफ्टेड मैसेज लग रहा है. उनका कहना है कि किसी देश के PM की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने ही देश का नाम क्यों लिखेग. उसकी जगह वह सीधे ‘ड्राफ्ट: पीएम का मैसेज' लिख सकती थी. यूजर्स सवाल उठाने लगे कि क्या ये मैसेज ट्रंप की टीम की तरफ से भेजा गया है?

उठते सवालों के बीच पाकिस्तान पीएम के आधिकारिक हैंडल पर डाले गए इस ट्वीट को जल्दी से एडिट किया गया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान की जंग 2 हफ्ते के लिए रुकी, सीजफायर पर राजी दोनों देश, होर्मुज भी खुला

Featured Video Of The Day
Trump vs Iran: "जंग शुरू करोगे तो खत्म नहीं कर पाओगे", ईरान की ट्रंप को सीधी चुनौती!