ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और अमेरिकी आर्मी में पड़ी फूट? US प्रेसिडेंट बोले- जंग तो हम आसानी से जीतेंगे

US Iran Military Tension: अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि अमेरिकी आर्मी में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान पर हमले से जुड़े कई खतरों के बारे में चेतावनी दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और आर्मी में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर सैन्य अधिकारियों की चिंताओं को पूरी तरह गलत बताया है
  • जनरल डैन केन ने चिंता जाहिर की है कि ईरान पर हमला लंबी और जटिल लड़ाई में बदल सकता है- मीडिया रिपोर्ट
  • ट्रंप ने कहा कि जनरल केन युद्ध नहीं चाहते लेकिन अगर आदेश मिला तो वे नेतृत्व करेंगे और जीतेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या ईरान पर हमला करना चाहिए या नहीं, इस बात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी आर्मी के आला अधिकारियों में फूट पड़ गई है? यह सवाल अमेरिकी मीडिया में खूब उछाला जा रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 23 फरवरी को उन खबरों को गलत बताया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने उन्हें ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान के खतरे बताए हैं. ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका आसानी से जीत जाएगा.

दरअसल अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि अमेरिकी आर्मी में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने ईरान पर हमले से जुड़े कई खतरों के बारे में चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि इससे लंबा संघर्ष हो सकता है. लेकिन अब ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि यह “100 प्रतिशत गलत” है कि जनरल केन ईरान से युद्ध के खिलाफ हैं.

ट्रंप ने कहा कि जनरल केन भी सबकी तरह युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का फैसला होता है, तो उनका मानना है कि अमेरिका आसानी से जीत जाएगा. ट्रंप ने कहा कि जनरल केन सिर्फ जीतना जानते हैं और अगर उन्हें आदेश दिया गया तो वह आगे रहकर नेतृत्व करेंगे.

अमेरिकी मीडिया में क्या दावा किया गया है?

अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि जनरल केन ने व्हाइट हाउस और पेंटागन में चिंता जताई थी कि हथियारों की कमी और सहयोगी देशों के कम समर्थन से अमेरिकी सैनिकों को खतरा बढ़ सकता है. वहीं द वॉल स्ट्रीट जनरल ने बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने अमेरिकी और सहयोगी देशों के सैनिकों के हताहत होने और अमेरिका की हवाई रक्षा कमजोर पड़ने जैसे खतरों की चेतावनी दी थी. इसी तरह न्यूज वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, जनरल केन ने कहा था कि अमेरिका लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में फंस सकता है.

एक्सियोस ने यह भी कहा कि ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जारेड कुशनर ने भी राष्ट्रपति से कहा था कि हमला करने से पहले कूटनीति को मौका दिया जाए. लेकिन अब ट्रंप ने मीडिया पर गलत और जानबूझकर गलत खबरें लिखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला मैं ही लूंगा. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान और उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा.

जंग की आहट मिल रही है

ट्रंप ने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का आदेश दिया था. उन्होंने 2018 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान परमाणु समझौता तोड़ दिया था. अब भी उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो वह फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं. बता दें कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बड़ी सैन्य ताकत तैनात की है. वहां दो विमानवाहक पोत, कई अन्य युद्धपोत्त, कई फाइटर जेट्स और अन्य सैन्य संसाधन भेजे गए हैं.

हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत अभी जारी है. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ अगली बैठक गुरुवार को होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान की सीमा पर खड़ी अमेरिकी सेना हमला क्यों नहीं कर रही? किसका कर रही इंतजार

Featured Video Of The Day
Shankaracharya POCSO Controversy: यौन शोषण मामले में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR, आगे क्या होगा?
Topics mentioned in this article