अमेरिका को ईरान की नई धमकी- 'तुम सेना उतारो, हम हर पकड़े सैनिक के बदले एक अरब डॉलर वसूलेंगे'

US Iran War Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने का फैसला करता है तो हम अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई (फोटो- ईरानी सरकार)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लगा दी है
  • ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी जहाज डुबोने की धमकी दी है
  • रेजाई ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण करता है तो वे हजारों अमेरिकी सैनिकों को बंधक बना लेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War: इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता असफल होने के बाद अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह से आने और जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नाकाबंदी लगा दी है. अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने का फैसला करता है तो हम अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे. साथ ही उन्होंने अमेरिका को ईरानी जमीन पर सेना उतारने को लेकर भी चुनौती दी है.

पिछले महीने मोजतबा खामेनेई ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रेजाई को सैन्य सलाहकार नियुक्त किया था. उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए पुलिस बनना चाहते हैं. क्या यह वास्तव में आपका काम है? क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है?”

एक सरकारी टीवी को दिए अपने बयान में मोहसेन रेजाई ने कहा, आपके ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डूब जाएंगे. ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो यह और अच्छा होगा, क्योंकि हम हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लेंगे और फिर प्रत्येक बंधक के बदले हमें एक अरब डॉलर मिलेंगे.

मोहसेन रेजाई ने कहा कि मैं युद्धविराम को बढ़ाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं और यह मेरा व्यक्तिगत विचार है.

यह भी पढ़ें: 2 दिन में पूरी तरह खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग? दुनिया के लिए 5 'शुभ संकेत' आए

UN से पोप तक, हर तरफ से शांति की अपील

दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने एक बार फिर संवाद, तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण सम्मान पर जोर दिया.

Advertisement

उन्होंने एक्स पर लिखा, "हम गहरे भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती असमानताओं, घटते विश्वास और अपार मानवीय पीड़ा के दौर से गुजर रहे हैं. यह समय संवाद, तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण सम्मान करने की मांग करता है. आइए, शांति को मजबूत करने और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के अपने प्रयास जारी रखें.

वहीं पोप लियो ने कहा है कि विश्व शांति के लिए तरस रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा-आइए हिंसा और युद्ध के तर्क को त्याग दें और प्रेम और न्याय पर आधारित शांति को अपनाएं. एक ऐसी शांति जो भय, धमकियों या हथियारों पर आधारित न हो. यह शांति निशस्त्रीकरण करने वाली है, क्योंकि यह संघर्षों को सुलझाने, दिलों को खोलने और विश्वास, सहानुभूति और आशा उत्पन्न करने में सक्षम है. मैं दृढ़ता से दोहराता हूं कि दुनिया शांति के लिए तरस रही है. युद्ध और उससे होने वाली मृत्यु, विनाश और निर्वासन के दर्द को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! ओमान की तरफ से जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, लेकिन एक शर्त है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
ट्रंप और जिनपिंग की सीक्रेट डील! ईरान–इजरायल युद्ध का खेल बदल दिया?
Topics mentioned in this article