अमेरिकी जनता के बीच ट्रंप की रेटिंग गर्त में पहुंची, ईरान जंग और महंगा तेल कहीं राजनीति न खा जाए

US Iran War and Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग उनके दूसरे कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. केवल 36 प्रतिशत अमेरिकी लोग उनके काम करके के तरीके से सहमत हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग सबसे नीचे पहुंची
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति की लोकप्रियता ईरान के खिलाफ युद्ध और महंगाई के कारण पिछले एक साल में सबसे कम हो गई है
  • रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे में केवल 36 प्रतिशत अमेरिकी ट्रंप के कार्यकाल से संतुष्ट पाए गए हैं
  • पेट्रोल और गैस की कीमतों में वृद्धि ने ट्रंप के प्रति जनता की नकारात्मक राय को बढ़ाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War and Donald Trump: अमेरिकी सेना को ईरान की जंग में उतारने का फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महंगा पड़ता दिख रहा है. अमेरिकी जनता के बीच राष्ट्रपति ट्रंप की पॉपुलैरिटी तेजी ने नीचे चली गई है. डोनाल्ड ट्रंप लगभग एक साल पहले दूसरी बार राष्ट्रपति की कुर्सी पर लौटे थे. हाल ही के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर पिछले एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इसका कारण अमेरिका में तेल-गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को लेकर जनता में व्यापक असहमति बताया गया है. यह जानकारी रॉयटर्स/इप्सोस के एक सर्वे में सामने आई है.

नोट- अप्रूवल रेटिंग (Approval Rating) का अर्थ जनता द्वारा किसी राजनीतिक नेता या सरकार के काम-काज को दी गई स्वीकृति या लोकप्रियता का प्रतिशत है. मतलब 100 में से कितने लोग उस नेता या सरकार के काम से खुश हैं.

सर्वे में क्या पता चला है?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह सर्व चार दिन तक चला और सोमवार को समाप्त हुआ. इसमें पाया गया कि केवल 36% अमेरिकी ट्रंप के कामकाज को अपनी मंजूरी देते हैं. यानी उससे संतुष्टि जताते हैं. जबकि पिछले सप्ताह किए गए रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे में यह आंकड़ा 40% था. इस रिपोर्ट में लिखा है कि महंगाई की वजह से अमेरिकियों की राय ट्रंप के प्रति काफी नकारात्मक हो गई है, क्योंकि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर मिलकर हमले शुरू करने के बाद पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. केवल 25% लोगों ने जीवन-यापन की लागत से निपटने के ट्रंप के तरीके को मंजूरी दी है. यह वही मुद्दा था जिसके दम पर ट्रंप ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था.

हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के भीतर ट्रंप की स्थिति अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है. केवल लगभग हर पांच में से एक रिपब्लिकन ने व्हाइट हाउस में उनके अबतक के ओवरऑल प्रदर्शन को खराब बताया है. पिछले सप्ताह लगभग हर सात में से एक रिपब्लिकन ने ट्रंप के प्रदर्शन को खराब बताया था. हालांकि जीवन-यापन की लागत (महंगाई) से निपटने के उनके तरीके को नापसंद करने वाले रिपब्लिकन नेताओं की संख्या 27% से बढ़कर 34% हो गई है.

ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शुरुआती दिनों में उनकी अप्रूवल रेटिंग 47% थी और पिछले साल गर्मियों से यह लगभग 40% के आसपास बनी हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान में पैराशूट से उतरेंगे ट्रंप के 3000 जवान? विश्वयुद्ध में भी कमाल कर चुकी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन

युद्ध को लेकर चिंता

ईरान के साथ युद्ध उस राष्ट्रपति की लोकप्रियता को प्रभावित किया, जिन्होंने पद संभालते समय जनता से “मूर्खतापूर्ण युद्धों” से बचने का वादा किया था. सर्वे में पाया गया कि 35% अमेरिकी ईरान पर अमेरिकी हमलों को मंजूरी देते हैं, जो पिछले सप्ताह के रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे में 37% था. वहीं 61% लोगों ने इन हमलों का विरोध किया, जबकि पिछले सप्ताह यह 59% था. यानी जंग के खिलाफ जनता की नाराजगी बढ़ रही है.

Advertisement

यह सर्वे ऑनलाइन और पूरे अमेरिका में किया गया है. इसमें अमेरिका के 1,272 वयस्कों से जवाब लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: युद्ध हो सकता है खत्म अगर ईरान ने मान लीं अमेरिका की 15 शर्तें, ट्रंप ने भेजा प्रस्ताव

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War Day 26: 'माइंड गेम' में फंसेगा ईरान? या नहीं झुकेगा, जीत तक लड़ेगा? | NDTV India
Topics mentioned in this article