फिर छिड़ी जंग! ईरानी जहाज पर अमेरिका ने हमला कर कब्जे में लिया, जवाब में ईरान ने भी लॉन्च किए ड्रोन

US Iran War Updates: इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता शुरू होने से पहले ही फेल होती नजर आ रही है. अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी तोड़ने का आरोप लगाते हुए ईरान के एक कार्गो जहाज पर हमला कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Attack on Iran Cargo Ship: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला कर उसे कब्जे में लिया

US Iran War Updates: अमेरिका ईरान में समझौते के लिए इस्लामाबाद में होने जा रहे दूसरे दौर की वार्ता के ठीक पहले फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है. वार्ता शुरू होने से पहले ही फेल होती नजर आ रही है. अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तौस्का नाम के ईरान के एक जहाज पर हमला कर दिया है. इतना ही नहीं उसे अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद ईरान की टॉप संयुक्त सैन्य कमान, खातम अल-अंबिया ने अमेरिका पर ओमान की खाड़ी में ईरानी कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी करके सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, और उन्होंने कसम खाई है कि ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा. खबर है कि ईरान ने भी अमेरिकी युद्धपोत्तों (डिस्ट्रॉयर) की ओर ड्रोन लॉन्च कर दिए हैं.

ईरान की सरकारी मीडिया ने खतम अल-अंबिया के प्रवक्ता के हवाले से सोमवार तड़के कहा कि जहाज चीन से ईरान जा रहा था. उसने कहा, "हम चेतावनी देते हैं कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बल जल्द ही अमेरिकी सेना की इस सशस्त्र डकैती के खिलाफ जवाब देंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे."

अल जजीरा ने ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि ओमान सागर में एक ईरानी जहाज पर हमले के बाद ईरानी बलों ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन लॉन्च किए हैं.

आखिर हुआ क्या?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के झंडे वाला एक विशाल मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) ने "हमारी नौसेना नाकाबंदी को पार करने की कोशिश की, और यह उनके लिए अच्छा नहीं रहा." ट्रंप ने कहा कि एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने उस ईरानी जहाज को रुकने की चेतावनी दी और नहीं मानने पर फिर उसके इंजन रूम पर हमला किया, उसमें इतने छेद कर दिए कि वह रुकने पर मजबूर हो गया. उन्होंने कहा: "अभी वह जहाज अमेरिकी नौसैनिकों के कब्जे में है."

ट्रंप ने कहा कि ईरानी झंडे वाले इस जहाज का अवैध गतिविधि का इतिहास रहा है और इसपर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं.

Advertisement
फिर इसके बाद ईरान का जवाब आया. ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के केंद्रीय कमांड सेंटर के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सशस्त्र बल जल्द ही इस सशस्त्र डकैती और अमेरिकी सेना के खिलाफ जवाब देंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे".

होर्मुज की स्थिति क्या है?

बता दें कि ईरान ने लेबनान में इजरायल-हिज्बुल्लाह युद्धविराम होने के बाद शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ समय के लिए फिर से खोल दिया था, लेकिन अमेरिका द्वारा नाकाबंदी बनाए रखने के जवाब में अगले दिन इसे फिर से बंद कर दिया. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के होर्मुज से गुजरने का कोई भी प्रयास "दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा, और आपत्तिजनक जहाज को निशाना बनाया जाएगा".

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बकैई ने रविवार को कहा कि नाकाबंदी युद्धविराम का "उल्लंघन" और ईरानी लोगों की अवैध सामूहिक सजा थी. शनिवार की सुबह थोड़े समय के लिए फिर से खुलने के दौरान मुट्ठी भर तेल और गैस टैंकर होर्मुज को पार कर गए थे, लेकिन रविवार की सुबह ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि जलमार्ग शिपिंग से खाली था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद शांति वार्ता में अमेरिका से बातचीत के लिए डेलिगेशन नहीं भेजेगा ईरान

Featured Video Of The Day
Asim Munir के रूप में क्या Donald Trump पाल रहे आस्तीन का सांप? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article