जेडी वेंस ने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद पर दिया भाषण, कहा- मुझे अपने भारतीय ससुराल वालों पर गर्व है

JD Vance, H 1b Visa: डोनाल्ड ट्रंप की सरकार इमिग्रेशन (आव्रजन) में धोखाधड़ी पर सख्त रुख अपना रही है, लेकिन साथ ही यह भी मानती है कि कई प्रवासियों ने अमेरिका को बेहतर बनाया है- जेडी वेंस

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इनलॉज भारतीय मूल के हैं

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने भारतीय ससुराल वालों की खुलकर तारीफ की है. वेंस ने मंगलवार, 14 अप्रैल को कहा कि उनके भारतीय मूल के ससुराल वाले अमेरिका के लिए “बहुत अच्छा योगदान देने वाले” हैं और उन्हें इसबात पर गर्व है. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार इमिग्रेशन (आव्रजन) में धोखाधड़ी पर सख्त रुख अपना रही है, लेकिन साथ ही यह भी मानती है कि कई प्रवासियों ने अमेरिका को बेहतर बनाया है.

जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में टर्निंग पॉइंट USA के एक कार्यक्रम में बोलते हुए वेंस ने कहा कि नागरिकों को उस देश के बजाय, जहां से वे आए हैं, अमेरिका के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए.

जब एक भारतीय मूल की महिला ने उठाया सवाल

कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय मूल की महिला ने H-1B वीजा पर रहने वालों को ग्रीन कार्ड मिलने में हो रही देरी की समस्या उठाई. उसने कहा, “मैं भी एक कानूनी रूप से आए प्रवासी की बेटी हूं, जो H-1B वीजा पर यहां आए थे. मेरी मां और पापा पिछले 10 साल से यहां हैं. कोटा और बाकी कारणों की वजह से ग्रीन कार्ड मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. जो लोग इतने समय से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए इमिग्रेशन सिस्टम कैसे ठीक होगा?”

इसके जवाब में वेंस ने कहा, “आपने मुझे H-1B धोखाधड़ी के बारे में बोलते सुना है, क्योंकि मुझे लगता है कि इस सिस्टम में काफी धोखाधड़ी है. लेकिन एक तरफ यह मानना सही है कि H-1B सिस्टम में समस्या है, और दूसरी तरफ यह भी सच है कि बहुत से लोग अमेरिका आए हैं जिन्होंने इस देश को बेहतर बनाया है. मेरी शादी भारत से आए प्रवासियों की बेटी से हुई है, और मुझे अपने ससुराल वाले बहुत पसंद हैं. वे बहुत अच्छे लोग हैं और उन्होंने अमेरिका के लिए अच्छा योगदान दिया है.”

Advertisement
उन्होंने आगे कहा, “जब आप अमेरिकी नागरिक बनते हैं, चाहे आपका परिवार कई पीढ़ियों से अमेरिका में हो या बिल्कुल नया हो, आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप देश के हित के बारे में सोचें. आपको उस देश के बारे में नहीं सोचना चाहिए जहां से आप आए हैं या किसी खास समूह के बारे में नहीं, बल्कि खुद को एक अमेरिकी के रूप में सोचना चाहिए.”

वेंस ने अपने ससुर की भी तारीफ की और उन्हें “कमाल के इंसान” बताया. उन्होंने कहा, “मेरे ससुर बहुत अच्छे इंसान हैं. वे भारत से अमेरिका आए, यहां पढ़ाई की और अमेरिकी नागरिक बने. उन्होंने कभी भी मुझसे यह नहीं कहा कि ‘आप यह करो' या ‘यह करो क्योंकि यह मेरे पुराने देश के हित में है.'”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप सरकार इमिग्रेशन और नागरिकता के मुद्दे पर सख्त रुख अपना रही है. जनवरी में, अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट की हिरासत में लोगों की संख्या पहली बार 70,000 से ज्यादा हो गई, जो इस एजेंसी के 23 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है. यह जानकारी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अंदरूनी आंकड़ों से मिली, जिसे CBS न्यूज ने हासिल किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान को घेरने निकले थे ट्रंप लेकिन रूस की हो रही चांदी, अब चीन को भी तेल बेचेंगे पुतिन

Featured Video Of The Day
काम पर गए थे कमाने...लौटे नहीं, उजड़ गए 14 घर, वेदांता हादसे की दर्दनाक कहानी
Topics mentioned in this article