ट्रंप ने भारत को नर्क बताने वाला लेख शेयर किया, विदेश मंत्रालय से आई यह प्रतिक्रिया

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर माइकल सैवेज नाम के एक रेडियो जॉकी का लेख शेयर की है. इसमें भारत और चीन की तुलना नर्क के समान की गई है.इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफार्म पर भारत को लेकर एक विवादास्पद लेख शेयर किया है. यह लेख माइकल सैवेज नाम के एक रोडियो जॉकी का है. चार पेज के इस लेख में सैवेज ने लिखा है कि प्रवासियों की वजह से अमेरिका के लोगों को नौकरी मिलने में मुश्किलें हो रही हैं. प्रवासी अमेरिकियों का अधिकार छीन रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने भारत और चीन की तुलना नर्क से की है.ट्रंप के इस बयान की आलोचना हो रही है. कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका से बात कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए. वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी है. 

माइकल सैवेज ने लिखा क्या है

सैवेज ने अपने लेख में लिखा है, "यहां एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं. यह देखने के लिए आपको अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं है. यहां अब अंग्रेजी नहीं बोली जाती है."उन्होंने लिखा है कि प्रवासियों की वजह से अमेरिकी लोगों को नौकरी पाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं. प्रवासी अमेरिकियों के अधिकार छीन रहे हैं.उन्होंने यह लेख अमेरिका में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता को लेकर जारी बहस के बीच लिखी है. 

ट्रंप ने शैवेज के लेख को शेयर किया है. इसके बाद से कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है,"अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को 'नरक' कहा है. यह बयान बेहद अपमानजनक और भारत-विरोधी है. इससे हर भारतीय को ठेस पहुंची है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करनी चाहिए और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए.''

Advertisement

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं...मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहूंगा."

ये भी पढ़ें: सूरज की ऐसी तपिश कि 18 शहरों में पारा 43°C पार, 8 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें अभी कितना कहर ढहाएगी गर्मी

Advertisement
Featured Video Of The Day
प. बंगाल में हो गया खेल? वोटिंग के दौरान शाम 5 बजे आई सबसे बड़ी खबर
Topics mentioned in this article