अमेरिका में वो होने जा रहा जो 250 साल में नहीं हुआ, ट्रंप के ‘मैं-मैं’ का नया चैप्टर

US currency to bear Trump's signature: यह कदम डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को दरकिनार कर अमेरिकी मुद्रा पर अपनी छाप छोड़ने की एक और कोशिश माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिकी डॉलर के नोटों पर होगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की कि डॉलर नोटों पर पहली बार मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर होंगे
  • नए नोटों पर ट्रंप और ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर होंगे, जो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर जारी होंगे
  • डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मुद्रा पर अपनी छाप छोड़ने के लिए स्मारक सोने के सिक्के पर भी अपनी तस्वीर शामिल की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जो अमेरिका के इतिहास में कभी नहीं हुआ, वो मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं. अमेरिका के कागजी डॉलर नोटों पर जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप के (सिग्नेचर) दिखाई देंगे. गुरुवार, 26 मार्च को अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने इसकी घोषणा की. यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का सिग्नेचर डॉलर नोटों पर होगा. इन नोटों को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी किया जाएगा. 

बता दें कि अब तक डॉलर के नोटों पर आम तौर पर अमेरिका के कोषाध्यक्ष और ट्रेजरी सचिव के हस्ताक्षर होते हैं. लेकिन आने वाले नए नोटों पर डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर होंगे. स्कॉट बेसेंट ने इस फैसले की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम अभूतपूर्व आर्थिक विकास, डॉलर के लंबे समय तक वैश्विक दबदबे, और मजबूत व स्थिर वित्तीय स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे महान देश और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों को पहचान देने का इससे अधिक शक्तिशाली तरीका कोई नहीं है कि अमेरिकी डॉलर के नोटों पर उनका नाम हो. और यह बिल्कुल उचित है कि यह ऐतिहासिक मुद्रा देश की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी की जाए.”

खुद अपनी लकीर खींच रहे ट्रंप

यह कदम डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को दरकिनार कर अमेरिकी मुद्रा पर अपनी छाप छोड़ने की एक और कोशिश माना जा रहा है. पिछले सप्ताह ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुने गए एक सलाहकार आयोग ने एक स्मारक सोने के सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी. यह सिक्का भी 4 जुलाई को जारी होगा. दरअसल 4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्थापना हुई थी. इस साल अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ मना रहा है.

सिक्के के एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप को मेज पर मुट्ठियां भींचकर खड़े हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरी तरफ पंख फैलाए बैठे हुए एक गरुड़ (ईगल) को दिखाया गया है, जो किसी घंटी जैसी चीज पर बैठा हुआ लगता है. इस सिक्के की कोई आधिकारिक मौद्रिक कीमत नहीं है और इसकी बिक्री कीमत भी अभी घोषित नहीं की गई है. लेकिन अमेरिकी टकसाल द्वारा बेचे जाने वाले ऐसे ही स्मारक सिक्कों की कीमत 1000 डॉलर से भी अधिक हो सकती है.

Advertisement

सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा लगाने का फैसला उनके डेमोक्रेटिक विरोधियों द्वारा आलोचना का विषय बना है. इसे गैरकानूनी कहा जा रहा है क्योंकि यह उस संघीय कानून के खिलाफ जाता है जिसमें कहा गया है कि कोई भी जीवित राष्ट्रपति अमेरिकी मुद्रा पर नहीं दिखाया जा सकता. फिर भी डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य बेहद विवादास्पद डिजाइनों पर भी आगे बढ़ना जारी रखा है. इनमें एक ऐसा डिजाइन भी शामिल है जिसमें 1 डॉलर के सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा होगा. यह सिक्का कुछ समय के लिए चलन में आने वाली मुद्रा में जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 और दिनों तक हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- ईरान के अनुरोध पर ऐसा किया

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran Peace Talks की आड़ में Trump के बाद Shehbaz Sharif-Asim Munir भी Nobel Peace Prize Race में
Topics mentioned in this article