ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? 'चीन के नास्त्रेदमस' की 2 भविष्यवाणी हुई सच, तीसरे के सच होते ट्रंप को लगेगा झटका

जियांग शुएछिन का 2024 का एक लेक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कई भू-राजनीतिक भविष्यवाणियां की थीं, जैसे डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी वापसी और ईरान के साथ बड़ा टकराव.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'चीन के नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले इतिहासकार जियांग शुएछिन

क्या ईरान के साथ जंग लंबी खिंचने के बाद अमेरिकी सेना हार जाएगी? कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी 'चीन के नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले इतिहासकार जियांग शुएछिन ने की थी. जियांग शुएछिन का 2024 का एक लेक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कई भू-राजनीतिक भविष्यवाणियां की थीं, जैसे डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी वापसी और ईरान के साथ बड़ा टकराव. कमाल की बात है कि यह दो भविष्यवाणियां तो पहले ही सच हो गई हैं और मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं से मेल खाती दिखाई दे रही हैं. 

'चीन के नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी

जियांग शुएछिन ने अपने लेक्चर में भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में फिर से सत्ता में लौटेंगे और वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव युद्ध तक बढ़ सकता है. 2024 में जियांग ने एक तीसरी भविष्यवाणी भी की थी. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर ने कहा था कि ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका हार सकता है. हाल ही में ब्रेकिंग पॉइंट्स को दिए एक इंटरव्यू में जियांग ने अपनी इस भविष्यवाणी को दोहराया और कहा कि ईरान के पास अमेरिका के मुकाबले “कई ज्यादा बढ़त (एडवांटेज)” हासिल हैं.

उन्होंने कहा कि ईरान अपने प्रॉक्सी संगठनों जैसे हमास और हिज्बुल्लाह के जरिए अपनी ताकत बढ़ा रहा है और लंबे समय से अमेरिका के साथ संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की सैन्य रणनीति लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है और यह सिर्फ “ताकत दिखाने” के लिए है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिक भेजता है तो यह उसके लिए सबसे खराब स्थिति होगी.

उन्होंने कहा, “अमेरिका की सेना 21वीं सदी के युद्ध के लिए तैयार नहीं है.” प्रोफेसर ने आगे कहा कि अगर ईरान में जमीनी सेना भेजी जाती है तो डोनाल्ड ट्रंप कांग्रेस से आपातकालीन युद्ध शक्तियों के इस्तेमाल की अनुमति मांग सकते हैं, जिससे उन्हें संभावित रूप से तीसरा कार्यकाल मिल सकता है.

कौन थे नास्त्रेदमस?

आज से 470 साल पहले दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस ने ऐसी कई भविष्यवाणी की थी जो कई मौकों पर सच साबित हुई है. मिशेल डी नास्त्रेदम के रूप में जन्मे नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी के एक फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे. लेकिन दुनिया ने उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना.

यह भी पढ़ें: तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा विनाश... जल्द जंग खत्म करने के भरोसे के बाद ट्रंप का नया अल्टीमेटम- TOP 10 UPDATE

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War जल्द खत्म करने के भरोसे के बाद Trump की ईरान को बड़ी चेतावनी | Strait of Hormuz
Topics mentioned in this article