'इंजन रूम खाली करो', फिर चलीं 3 गोलियां और धुआं-धुआं... ईरानी जहाज पर अमेरिका के हमले का VIDEO 

US Attack on Iran Cargo Ship: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने X पर इस हमले का एक वीडियो जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Attack on Iran Cargo Ship: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला कर उसे कब्जे में लिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरानी कार्गो जहाज टूस्का को नाकाबंदी पार करने पर कब्जे में ले लिया है
  • अमेरिकी सेना ने जहाज के इंजन रूम पर निशाना साधकर उसे रोकने के लिए हमला किया और चेतावनी दी थी
  • ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को समुद्री लूट बताया और अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन लॉन्च कर जवाब दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी का हवाला देते हुए एक ईरानी कार्गो जहाज पर हमला कर दिया है और उसे अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिका सेना ने इस सैन्य कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है जिसमें जहाज के इंजन रूम पर हमले से पहले उसे खाली करने की चेतावनी देते सुना गया है. इस्लामाबाद में वार्ता के दूसरे दौर से पहले हुए इस हमले ने तनाव बहुत बढ़ा दिया है. ईरान ने बदला लेने की कसम खाते हुए अमेरिकी डिस्ट्रॉयर जहाजों की ओर ड्रोन भी लॉन्च कर दिए हैं. चलिए आपको अमेरिकी सेना के हमले का वीडियो दिखाते हैं.

अमेरिका ने क्या किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने रविवार को एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) को अपने कब्जे में ले लिया है. आरोप है कि यह जहाज होर्मुज के पास अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था. पिछले हफ्ते अमेरिका की ओर से ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के बाद यह पहली ऐसी घटना है.

ट्रंप ने कहा कि ओमान की खाड़ी में मौजूद अमेरिकी नौसेना के एक गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ने “इंजन रूम में छेद करके” जहाज को वहीं रोक दिया. उन्होंने बताया कि “टूस्का” नाम के इस जहाज को अमेरिकी मरीन ने अपने कब्जे में ले लिया है और वे “देख रहे हैं कि इसमें क्या है.” 

वहीं ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि तेहरान जल्द ही इसका जवाब देगा और अमेरिका की इस कार्रवाई को समुद्री लूट (पाइरेसी) बताया. अल जजीरा ने ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि ओमान सागर में एक ईरानी जहाज पर हमले के बाद ईरानी बलों ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन लॉन्च किए हैं.

Advertisement

अमेरिकी हमले के वीडियो में क्या नजर आया?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें अमेरिकी नौसैनिक द्वारा ईरानी जहाज को भेजा गया मैसेज सुना जा सकता है. इसमें बताया गया कि यह वीडियो उस समय का है जब अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में नाकाबंदी लाइन पार करने पर टूस्का जहाज को पकड़ने से पहले चेतावनी दी थी. वीडियो में सुना जा सकता है: “मोटर वेसल टूस्का, मोटर वेसल टूस्का. अपने इंजन रूम को खाली करो. अपने इंजन रूम को खाली करो. हम आप पर हमला करने वाले हैं ताकि आपको रोक सकें.”

इसके बाद तीन गोलियां चलाई गईं, जिनके बाद धुआं दिखाई दिया.

सेंट्रल कमांड ने कहा कि उनकी गोलीबारी जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाकर की गई, जिसके बाद सेना ने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया कि टूस्का जहाज ईरान के बंदरगाह बंदर अब्बास की ओर जा रहा था और उसने छह घंटे तक दी गई कई अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया.

Advertisement

इसके बाद USS Spruance ने फायरिंग की, और फिर अमेरिकी मरीन जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, “अमेरिकी बलों ने बहुत सोच-समझकर, पेशेवर तरीके से और सीमित कार्रवाई की, ताकि नियमों का पालन कराया जा सके.”

यह भी पढ़ें: फिर छिड़ी जंग! ईरानी जहाज पर अमेरिका ने हमला कर कब्जे में लिया, जवाब में ईरान ने भी लॉन्च किए ड्रोन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर तनातनी, खतरे में शांति! 3 दिन बाद, 'महायुद्ध राउंड-2'? | Iran War News
Topics mentioned in this article