होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल लेना बंद करो... ट्रंप की ईरान को दो टूक

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तेहरान होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने के लिए कुछ जहाजों से पहले 20 लाख डॉलर का शुल्क वसूल रहा था. ईरान अब होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों से प्रति जहाज 15 लाख डॉलर तक वसूल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जहाज टैक्स को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दो टूक.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने होर्मुज को दो सप्ताह के सीजफायर के बीच बंद कर दिय है और केवल मित्र देशों के जहाजों को अनुमति दी है
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने पर रोक लगाने की चेतावनी दी है
  • रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान जहाजों के लिए देशों से क्रिप्टोकरेंसी में भी टोल वसूलने की योजना बना रहा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका से दो हफ्ते के सीजफायर के दौरान होर्मुज को जहाजों के लिए बंद कर दिया गया है. लेबनान पर जारी इजरायली हमलों के बीच ईरान ने यह सख्त कदम उठाया है. सिर्फ भारत जैसे मित्र देशों को ही दूसरे रूट से जहाज ले जाने की अनुमति है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. वजह है जहाजों स वसूले जाने वाला टोल. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. उसे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वह ऐसा कर रहा है तो उसे इसे अभी के अभी रोक देना चाहिए.

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तेहरान होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने के लिए कुछ जहाजों से पहले 20 लाख डॉलर का टोल वसूल रहा था. ईरान अब होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों से प्रति जहाज 15 लाख डॉलर तक वसूल सकता है. इस तरह से वह अकेले कच्चे तेल टैंकरों से हर महीने 4.5 अरब डॉलर की कमाई कर सकता है. इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा.

1 बैरल तेल पर 1 डॉलर का टोल

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के अस्थायी सीजफायर के बाद ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर राजी हो गया था. खबर ये भी थी कि होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज से ईरान क्रिप्टोकरंसी में 'टोल' वसूलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 बैरल तेल पर 1 डॉलर का टोल वसूलने की तैयारी थी. लेकिन लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है. सिर्फभारत जैसे मित्र देशों के जहाजों के लिए दूसरा रूट खुला हुआ है.

Advertisement

टैक्स वसूलना बंद कर दो ईरान

ऐसे समय में जब ईरान के साथ शांति वार्ता होने जा रही है डोनाल्ड ट्रंप ने टोल वसूले जाने को लेकर तेहरान को खुली चेतावनी दी है. ट्रंप कह रहे हैं कि उनको पता चला कि तेहरान होर्मुज से जहाजों को गुजरने देने के लिए टैक्स वसूल रहा है. ये गलत है. अगर वह ऐसा कर भी रहा है तो इसे तुरंत बंद कर दे. 

ये भी पढ़ें- होर्मुज से मुफ्त में नहीं निकलेंगे तेल के जहाज! जानें ईरान वसूलेगा कितना टोल

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: सीजफायर के बाद इजरायल ने बिछाई लाशें, क्या फिर छिड़ेगी जंग?