- ईरान ने शुक्रवार को दक्षिणी क्षेत्र में अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया, जिसके पायलट लापता हैं.
- अमेरिकी और ईरानी सेनाएं दोनों पायलट की तलाश में लगी हैं, हालांकि उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
- ईरान ने पायलट को ढूंढ़ने के लिए लगभग साठ लाख रुपए से अधिक का इनाम भी घोषित किया है.
US Fighter Pilot Missing in Iran: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-15E को मार गिराया. दक्षिणी ईरान में हुए हमले में अमेरिका का यह विमान ढेर हो गया, इसके मलबे की कई तस्वीरें भी सामने आई. करीब 36 दिन से चल रहे इस जंग में यह पहली बार है, जब अमेरिका ने यह माना कि ईरान के हमले में उसका विमान तबाह हुआ है. इस विमान का पायलट भी लापता है. अमेरिकी फाइटर पायलट के बारे में न तो अमेरिका को कुछ अता-पता है और ना ही ईरान को. दोनों देशों की सेना पायलट को तलाशने में जुटी है. अमेरिका ने पायलट की तलाश के लिए कई हेलीकॉप्टर भेजे, इन हेलीकॉप्टरों पर भी ईरान ने हमला किया.
अब जंग के बीच अमेरिका का यह लापता पायलट 'हॉटकेक' बन चुका है. जंग के बीच अगर ईरान इस अमेरिकी पायलट को पकड़ लेता है तो यह अमेरिकी प्रशासन के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति होगी.
ईरान में गिरे अमेरिकी लड़ाकू विमान के मलबे की ये तस्वीरें देखिए
ईरान ने लापता पायलट के लिए रखा लाखों का इनाम
ईरान ने अमेरिका के लापता पायलट की तलाश के लिए लाखों का इनाम रखा है. ऐलान की घोषणा बकायदा ईरान की टीवी चैनलों के जरिए की गई. ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरानी अधिकारी ने लगभग £50,000 ($66,100) का इनाम देने की पेशकश कर रहे हैं. इसे भारतीय रुपए में बदले तो यह करीब 61 लाख 30 हजार रुपए के करीब आता है.
दूसरी ओर अमेरिकी सेना की एक टीम लगातार लापता फाइटर पायलट की तलाश कर रहे हैं. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि बचाव अभियान के दौरान एक A-10 Warthog विमान पर हमला किया गया था. इस दौरान पायलट ने खाड़ी के ऊपर विमान से छलांग लगा दी थी.
पायलट की तलाश में आए अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर निशाना साधते लोग
ईरान ने पकड़ा तो ट्रंप के लिए शर्मनाक होगी स्थिति
जंग के इस भीषण दौर के बीच यदि ईरान अमेरिकी लड़ाकू विमान के पायलट को पकड़ लेती है तो यह ट्रंप के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति होगी. पूरा जंग उस पायलट की ओर मुड़ जाएगा. ट्रंप पर दवाब होगा कि वह उसे सकुशल वापस आए. दूसरी ओर ईरान उस एयरमैन को युद्धबंदी बनाकर उसकी तस्वीरें जारी करेगा. जो उसके प्रचार जीत का एक बड़ा जरिया बन जाएगा.
अमेरिका में भी पायलट की वापसी के लिए शुरू होगी मुहिम
साथ ही अमेरिका में भी लोग अपने पायलट की सकुशल वापसी को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. अभी ही अमेरिका के एक फाइटर पायलट की मां का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. जिसमें वह महिला ने लिखा- मेरा एक बेटा फाइटर पायलट है, और मुझे अभी तक उससे या उसकी यूनिट से कोई खबर नहीं मिली है. चिंता के मारे मेरा दिल भारी हो रहा है. कृपया सभी पायलटों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें - F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला













