अमेरिका से जंग के बाद पहली बार तेहरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू उड़ानें

इस हफ़्ते की शुरुआत में, ईरान के सुदूर उत्तर-पूर्व में दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में एयरपोर्ट भी फिर से खुल गया था. इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में हवाई यात्रा ऑपरेशन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ईरान और अमेरिका में जंग शुरू होने के दो महीने बाद तेहरान एयरपोर्ट फिर से शुरू हुआ है. हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच इस वक्त जंग थमी है लेकिन तनाव के बादल हर वक्त मंडरा रहे हैं. इस बीच ही तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह कुछ इंटरनेशनल फ़्लाइट्स फिर से शुरू कर दीं. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले पैसेंजर्स मदीना, मस्कट और इस्तांबुल के लिए निकल चुके हैं और आने वाले दिनों में ऑपरेशन्स में तेजी आने की उम्मीद है.

इस हफ़्ते की शुरुआत में, ईरान के सुदूर उत्तर-पूर्व में दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में एयरपोर्ट भी फिर से खुल गया था. इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में हवाई यात्रा ऑपरेशन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गए है.

तेहरान में हवाई अड्डों पर इजरायली फाइटर जेट्स ने की थी बमबारी

बीते हफ्तों ईरान, अमेरिका और इजरयल की जंग में तेहरान के कई एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा था. इजरायली एयरपोर्स ने  बहराम एयरपोर्ट, मेहराबाद एयरपोर्ट और अजमायेश एयरपोर्ट पर हमला किया था. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई बड़े शहरों पर भारी बमबारी भी की थी. इससे लोगों को बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ. 

पाकिस्तान में होनी है वार्ता

अमेरिका और ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता कर वाले हैं. इस वार्ता से दुनिया भर को उम्मीदें है, क्योंकि ईरान और अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर दोहरी नाकेबंदी से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था की सांसें रोक दी हैं. इसके साथ ही ये वार्ता इसलिए भी अहम है कि क्योंकि इससे पहले इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UAE में AI एजेंट करेंगे आधे सरकारी काम, दुनिया की पहली सरकार जिसने बनाया इतना बड़ा प्लान

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Mahanaryaman Scindia ने फेवरेट क्रिकेटर, क्रिकेट में AI और सिंधिया विरासत पर की बात
Topics mentioned in this article