पत्नी को 120 मर्दों को बेचा! यौन संबंध बनाने को किया मजबूर, स्वीडन का ये मामला हैरान कर देगा

स्वीडन की जेंडर इक्वलिटी मंत्री नीना लार्सन ने फरवरी में कहा था कि पुरुषों को महिलाओं के शरीर की खरीद-फरोख्त बंद करनी चाहिए. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, "तथाकथित 'स्वीडिश पेलिकॉट मामले' के बारे में मीडिया रिपोर्टें चौंकाने वाली और घृणित हैं."

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
स्वीडन के वेश्यावृत्ति संबंधी कानून में यौन संबंध खरीदने पर प्रतिबंध है, लेकिन बेचने पर नहीं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को 120 पुरुषों को बेचने और संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं
  • आरोपी पर वेश्यावृत्ति, आठ बार रेप, मारपीट, धमकियां देने और नशे की लत का फायदा उठाने के आरोप हैं
  • महिला ने पुलिस में शिकायत की थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जो हेल्स एंजेल का पूर्व सदस्य है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपनी ही पत्नी को 100 से ज्यादा मर्दों को बेच दिया? ये सुनने में भी अजीब लगता है. लेकिन ऐसा ही मामला स्वीडन में देखने को मिला है. स्वीडन के एक अभियोजक ने सोमवार को एक शख्स पर वेश्यावृत्ति, कई बार रेप और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं शक ये भी है कि आरोपी ने अपनी कमजोर पत्नी का शोषण किया और पैसे कमाने के लालच में उसे करीब 120 पुरुषों से यौन संबंध बनाने को मजबूर किया. 

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस खुलासे से स्वीडन स्तब्ध है. इसकी तुलना अब फ्रांसीसी महिला गिज़ेल पेलिकॉट से की जा रही है, जिसके पति  डोमिनिक पेलिकॉट को 2024 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. उसने खुद स्वीकार क्या था कि अपनी पत्नी को बार-बार नशीली दवा देकर बेहोश किया. इस दौरान दर्जनों पुरुषों को उसके साथ रेप के लिए न्योता दिया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 2000 पाउंड का 'बंकर-बस्टर बम' फोड़ इस्फहान को दहलाया, ट्रंप ने शेयर किया VIDEO

पत्नी को यौन कृत्यों के लिए मजबूर करने का आरोप

स्वीडन का मामला भी कुछ ऐसा ही है. हैरानी आरोपी की उम्र को लेकर भी है. अक्तूबर में महिला ने उत्तरी स्वीडन में पुलिस से 62 साल के पति के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. संदिग्ध आरोपी कथित तौर पर हेल्स एंजेल का पूर्व सदस्य है.आरोप है कि संदिग्ध ने सालों तक अपनी पत्नी को यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया. बल्कि अन्य पुरुषों के सामने खुद को परोसने का दबाव डालकर भी पैसे कमाए. उस व्यक्ति पर ऑनलाइन विज्ञापन बनाने, मुलाकातें तय करने, निगरानी रखने और ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिला पर ऑनलाइन यौन कृत्यों के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया.

Advertisement

पति ने उठाया पत्नी की नशे की लत का फायदा

इसके साथ ही शख्स पर धमकियों के साथ ही हिंसा करने और महिला की नशे की लत का फायदा उठाने और उसे ड्रग्स मुहैया कराने का भी आरोप लगा है. अभियोजक ने इसे "निर्दयी शोषण" करार दिया. बता दें कि स्वीडन के वेश्यावृत्ति कानून के मुताबिक, यौन संबंध खरीदने पर प्रतिबंध है, लेकिन बेचने पर नहीं, हालांकि यौन संबंध बेचने में मदद करना भी अवैध है.

उस पर गंभीर दलाली के के अलावा आठ रेप के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार किया है. आरोप है कि उसने महिला को ऑनलाइन वीडियो के लिए यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया था. अभियोजक इडा एनरस्टेड ने एएफपी को बताया कि कमजोर स्थिति वाली महिला कुछ हद तक यौन संबंध बेचने के लिए सहमत भी हो गई थी. लेकिन उसने कुछ खास लोगों को या कुछ खास परिस्थितियों में  ये सेवाएं देने पर आपत्ति जताई थी.

Advertisement

'ना' कहने पर पति की दरिंदगी

एनरस्टेड ने एएफपी को बताया कि महिला की कुछ सीमाएं थीं. आरोपी ने उनका सम्मान नहीं किया. महिला के न कहने के बाद भी उस पर दबाव डाला. इसे लेकर उस पर चार बार रेप और रेप की कोशिश का आरोप लगाया गया है. आरोपी पति पर धमकियां दने का भी आरोप है. जानकारी के मुताबिक, ये घटनाएं 11 अगस्त, 2022 और 21 अक्टूबर, 2025 के बीच घटीं. मुकदमे की शुरुआत 13 अप्रैल को होनी है. एनरस्टेड ने एएफपी को बताया कि अधिकारियों ने यौन सेवाएं खरीदने के शक में करीब 120 लोगों की पहचान की है. 26 पुरुषों पर  यौन सेवाएं खरीदने के आरोप लगे हैं. अन्य लोगों की जांच चल रही है. 

क्या कहता है स्वीडन का वेश्यावृत्ति कानून?

महिला का केस लड़ रही वकील सिल्विया इंगोल्फ्सडॉटिर ने एएफपी से कहा कि ये आरोप उनकी मुवक्किल के साथ हुए "गंभीर और जघन्य अपराधों" के तहत लगाए गए हैं. अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है. बता दें कि स्वीडन की लैंगिक समानता मंत्री नीना लार्सन ने फरवरी में कहा था कि पुरुषों को महिलाओं के शरीर की खरीद-फरोख्त बंद करनी चाहिए. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, "तथाकथित 'स्वीडिश पेलिकॉट मामले' के बारे में मीडिया रिपोर्टें चौंकाने वाली और घृणित हैं."
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान युद्ध को लेकर खाड़ी देशों का राष्ट्रपति ट्रंप पर दबाव | BREAKING NEWS