हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर का काम तमाम, पाकिस्तान में रहस्यमयी हालात में मरा मिला सज्जाद

सज्जाद 1997 में हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया था. तब से वह पाकिस्तान से काम कर रहा था और कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में कई टेरर एक्टिविटीज से जुड़ा था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर सज्जाद अहमद की रहस्यमयी हालात में मरा हुआ मिला है. वह  जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के पलहालन का रहने वाला था. उसकी मौत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई है. सज्जाद 1997 में हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया था. तब से वह पाकिस्तान से काम कर रहा था और कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में कई टेरर एक्टिविटीज से जुड़ा था. 

सज्जाद की मौत लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी के खैबर पख्तूनख्वा में अनजान बंदूकधारियों द्वारा मारे जाने के एक हफ्ते बाद हुई है.

हिजबुल मुजाहिद्दीन के अलावा लश्कर तैयबा के लिए आतंकी भी मारे गए

26 अप्रैल 2026 को लांडी कोटाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाकर उसकी मौके पर उसे ढेर कर दिया. इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा का एक और आतंकी अबू सखर मकसूद अहमद की मौत भी बीते दिनों हुई है. जानकारी के मुताबिक, उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के फैसलाबाद के 72 चक बहमनीवाला इलाके में किया गया. 

पाकिस्तान आतंकियों को देता है पनाह​​​​​​​

पाकिस्तान में इन आतंकियों के मारे जाने की खबर से ये बात तो साफ है कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. लंबे समय से भारत कहता आ रहा है कि पाकिस्तान की सरकार और वहां कि फौज भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकवादी को पनाह देता है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Mumbai Metro को लेकर BMC Commissioner Ashwini Bhide ने बताया आगे का प्लान!

Topics mentioned in this article
Sajad Ahmad
Hizbul Mujahideen