Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin भारत पर हो सकते हैं और अधिक निर्भर, ये है कारण

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच यूरोप (Europe) में लोकप्रिय रूसी कच्चे तेल (Russian Crude Oil) के ब्रांड यूराल्स क्रूड (Urals crude) के लिए शायद नए खरीददारों की आवश्यकता होगी. लेकिन एशिया (Asia) में इसके कम ही खरीददार होंगे. क्योंकि इस ग्रेड के कच्चे तेल को श्रीलंका (Sri Lanka) और इंडोनेशिया (Indonesia) जैसे देशों में बड़ी तादात में आसानी से रिफाइन नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Europe के नेता Russian Crude Oil पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज़ी हो गए हैं

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (President Vladimir Putin) आने वाले समय में चीन (China) और भारत (India) पर और अधिक निर्भर हो सकते हैं. ब्लूमबर्ग के अनुसार,  अगर यूरोपीय संघ (European Union) रूसी तेल (Russian Oil) पर प्रतिबंध लगाता है तो एशिया में रूस के उस कच्चे तेल के गिने-चुने खरीददार रह जाएंगे जिसे यूरोप खरीदता है. यूरोप के नेता रूसी कच्चे तेल पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगाने के लिए राजी हो गए हैं जो समुद्र के रास्ते से निर्यात किया जाता है. इससे रूस को एक साल में $10 बिलियन के निर्यात रेवेन्यू का नुकसान होने की संभावना है. 

हालांकि, इससे यूरोप में लोकप्रिय रूसी कच्चे तेल के ब्रांड यूराल्स क्रूड (Urals crude) के लिए शायद नए खरीददारों की आवश्यकता होगी. लेकिन एशिया में इसके कम ही खरीददार होंगे. क्योंकि इस ग्रेड के कच्चे तेल को श्रीलंका और इंडोनेशिया जैसे देशों में बड़ी तादात में आसानी से रिफाइन नहीं किया जा सकता.

क्योंकि इन देशों में अधिक सल्फूरिक टाइप के तेल की ब्लेंडिंग क्षमताएं नहीं हैं. ऐसे में चीन और भारत में जहां यूराल को प्रोसेस करने लायक क्षमताएं हैं, इस तेल के एक्ट्रा बैरल खरीद सकते हैं. शंघाई कई महीनों के लॉकडाउन से उबर रहा है, चीन के सरकारी और प्राइवेट रिफानरी रूस से और तेल खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं. 

Advertisement

हालांकि, ऐसी संभावना है कि चीन और भारत भी वास्तविकता में एक सीमा तक ही रूस का तेल खरीद सकते हैं. दोनों देश पहले ही यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूरोप की तरफ से मना किए गए कच्चे तेल को रिकॉर्ड स्तर पर खरीद रहे हैं. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bilawal Bhutto On Masood Azhar: बिलावल भुट्टो के बयान का असल मतलब समझिए | Hafiz Saeed
Topics mentioned in this article