अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर के एक बड़ा ऐलान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत पर 25 प्रतिशत के बजाय 18 प्रतिशत का कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद यह ऐलान किया. साथ ही कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. ट्रंप ने इस समझौते का ऐलान करते ये पांच बड़ी बातें कही हैं.
- आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.
- हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करके 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा. वे भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने टैरिफ और नॉन टैरिफ बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.
- भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं. यह अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता है.
- प्रधानमंत्री मोदी ने काफी बड़े स्तर पर अमेरिकी उत्पादों को खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. इसमें 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की खरीद शामिल है.
- हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की.
Advertisement
Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India














