बारूद भरे ट्रक से पाकिस्तानी फौज के कैंप में किया धमाका, 9 जवानों के चीथड़े उड़े, 1 हफ्ते में तीन बड़े हमले

Pakistan Attack News: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में आतंकियों ने एक सुरक्षा परिसर पर विस्फोटकों से भरे ट्रक और गोलीबारी के जरिए हमला कर दिया. जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pakistan Attack News: पाकिस्तान सेना की फाइल फोटो (एएफपी)

Pakistan Attack News: पाकिस्तान के अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में हालात लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं. एक के बाद एक बम धमाके, मोर्टार हमले और आतंकी हमलों ने पूरे इलाके में डर फैला दिया है. अब  खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे ट्रक के साथ सुरक्षा बलों के कैंप को निशाना बनाया और 9 जवानों की जान ले ली. जोरदार धमाके और लंबी गोलीबारी के बाद पूरा इलाका युद्ध जैसे माहौल में बदल गया. पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई बड़े हमले हो चुके हैं, जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

पाकिस्तान में इसबार क्या हुआ?

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में आतंकियों ने एक सुरक्षा परिसर पर विस्फोटकों से भरे ट्रक और गोलीबारी के जरिए हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस हमले में कम से कम 9 अर्धसैनिक जवान मारे गए. गुरुवार को बाजौर में हुई यह हिंसा ऐसे समय हुई है, जब पिछले एक हफ्ते में इसी अशांत इलाके में कार बम और मोर्टार हमलों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है. यह इलाका अफगानिस्तान सीमा से लगा हुआ है.

पेशावर के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “इस हमले में 9 अर्धसैनिक जवान और 10 आतंकी मारे गए.” उन्होंने बताया कि हमलावर विस्फोटकों से भरा वाहन लेकर सुरक्षा परिसर के गेट तक पहुंचे और उसे उड़ा दिया. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ लंबे समय तक गोलीबारी के बाद हमलावर वहां से भाग गए. इस हमले में कम से कम 35 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए.

बाजौर के एक अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने भी मौतों की संख्या की पुष्टि की. इस हमले की जिम्मेदारी इलाके में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है. एक अलग घटना में बाजौर के इनायत किली इलाके में एक मोर्टार गोला दूसरे फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप के अंदर गिरा, जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

बाजौर में हुई यह हिंसा उस कार बम हमले के बाद हुई है जिसमें रविवार को बन्नू के फतेह खेल इलाके में 15 लोग मारे गए थे. इसके अलावा 7 मई को हंगू जिले के थल्ल इलाके के एक बाजार पर मोर्टार हमला हुआ था, जिसमें 6 लोगों की जान गई थी. पाकिस्तान अफगानिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता है, लेकिन अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है.

Advertisement

हाल के महीनों में दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते और खराब हो गए हैं और कई बार घातक सैन्य संघर्ष भी हुआ है. इसमें अफगानिस्तान के शहरों पर पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: चीन के कर्ज जाल में और फंसा पाकिस्तान! पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड, डॉलर नहीं युआन में मिलेगी उधारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
4 साल बाद लगा झटका! पेट्रोल‑डीजल महंगा, अब और बढ़ेगी महंगाई
Topics mentioned in this article