PoK के कश्मीरियों ने कहा- हम पाकिस्तान में नहीं, यह VIDEO मुनीर को तमाचा है

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों का विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है, वे खुलेआम पाक आर्मी को चुनौती दे रहे, आर्मी चीफ आसिम मुनीर को तानाशाह बता रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PoK के कश्मीरियों ने कहा हम पाकिस्तान में नहीं (फोटो- एनडीटीवी)

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के लोग बागी हो गए हैं. वो पाकिस्तान के आर्मी चीफ से डरना तो दूर खुलेआम कह रहे हैं कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. पीओके के रावलकोट में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के एक नए वीडियो में उन कश्मीरी लोगों ने खुलेआम मंच से कह दिया है कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. इन कश्मीरियों का कहना है कि वो पीओके में किसी भी तानाशाह (आर्मी चीफ आसिम मुनीर) को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वे पहले पाकिस्तान के लोगों को शिक्षित करें और पूरे पाकिस्तान में परेशान हो रहे मजदूरों की मदद करें. 

इस वीडियो में पीओके के एक कश्मीरी ने पाक आर्मी को दो टूक कह दिया है कि अगर उसके अत्याचार खत्म नहीं हुए तो वह दूसरा रास्ता खोज लेंगे. इशारा उसी भारत की ओर था, जिसका असली हिस्सा पीओके है. बागी कश्मीरियों का यह वीडियो उस समय सामने आया है जब पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है.

वीडियो में क्या कहा गया?

सामने आए इस वीडियो में पीओके का यह बागी कश्मीरी कहता है कि सीजफायर लाइन पर हमारी पत्नियां और हमारे बच्चे धरना देकर बैठे हुए हैं. ये जो कहते हैं कि कश्मीरियों का राशन बंद करेंगे, इस पर मैं कहता हूं हमें तुम्हारे राशन की जरूरत नहीं है. तुम्हें हमारी जरूरत है. थोड़ा ख्याल करो, तुम्हें हमारी जरूरत है. कहीं ऐसा ना हो कि बाकी रास्ते खुल जाए और फिर तुम हमारे सामने मिन्नतें करो. कहीं ऐसा ना हो हम कोई और रास्ता अपना लें. इसलिए गुजारिश यह है हालात को नॉर्मल किया जाए. यहां कोई मार्शल लॉ नहीं है, यहां पर कोई डिक्टेटर नहीं है. अगर कोई डिक्टेटर हो तो हम किसी डिक्टेटर को नहीं मानते. कश्मीर की आवाम किसी डिक्टेटर को कुबूल नहीं करेगी.

Advertisement

इस कश्मीरी को आगे कहते सुना गया कि किसी ने बंदर के हाथ में माचिस दी थी तो उसने आग लगा दी थी, वैसे ही इनके हाथ में किसी ने मोबाइल और ट्विटर दे दिया है. ये बस कहते रहते हैं कि कश्मीरी पहले वफादारी करते थे तो मैं कहता हूं कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. तुम तो पाकिस्तान के मेहनतकश मजदूरों से वफादारी करो. तुम उनके सिर पर बैठे हुए हो. तुम उनसे वफादारी करो. उन लोगों को रोजगार दो, लोगों को इंसाफ दो, लोगों को तालीम (शिक्षा) दो, लोगों को वहां पर जिंदगी दो.

पीओके में बढ़ता जा रहा विरोध

इन प्रदर्शनों की अगुवाई आवामी एक्शन कमेटी कर रही है. सेना, प्रशासन की पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद लोग सड़कों पर बने हुए हैं. यह प्रदर्शनकारी पीओके में महंगाई, आर्थिक संकट और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर नाराज हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की राजनीतिक आवाज को नजरअंदाज किया गया है. पीओके के यह लोग कहते हैं कि पीओके से जुड़े फैसले कश्मीर के लोगों पर छोड़ने चाहिए. ये अधिक राजनीतिक स्वायत्तता की मांग भी कर रहे हैं. यह प्रदर्शनकारी प्रशासन पर जरूरी सामान की आपूर्ति रोकने का आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: POJK में उबाल: रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी, इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार जारी है प्रदर्शन

Topics mentioned in this article
Pakistan Occupied Kashmir
PoK
Asim Munir