पाकिस्तान: शादीशुदा से 19 साल की लड़की ने शादी से किया इंकार, गोली मारकर ले ली जान

पाकिस्तान के मोहल्ला नूर पार्क में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक 19 साल लड़की की एक शादीशुदा व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्राइम सीन की फाइल फोटो

पाकिस्तान के मोहल्ला नूर पार्क में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक 19 साल लड़की की एक शादीशुदा व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. लड़की के पेट में गोली लगी थी और हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. यह रिपोर्ट पाकिस्तान के अखबार डॉन ने प्रकाशित की है.

रिपोर्ट के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी ने एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है. आरोपी एक शादीशुदा व्यक्ति जिसकी एक छोटी बेटी भी है. रिपोर्ट के अनुसार उसने एक विधवा की बेटी अलीशा के साथ संबंध बनाए थे. इसके बाद इमरान ने अलीशा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लड़की और उनकी मां, दोनों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. 

इस बात से नाराज इमरान ने उसकी हत्या कर दी.

इस रिपोर्ट के अनुसार अलीशा अपनी मौसी से मिलने लाहौर गई थी और शाम को घर लौट रही थी. इस दौरान इमरान ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड से उठाया और घर छोड़ने के लिए निकला. इस दौरान कथित तौर पर उन दोनों के बीच तीखी बहस हुई. मोहल्ला नूर पार्क में उसे बाइक से उतारने के बाद इमरान ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी.

घाला मंडी पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया हैं. आरोपी फरार है.

Featured Video Of The Day
Tel Aviv के एक रेलवे स्टेशन पर हमला ईरान का बड़ा हमला | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article