कराची में नापाक हरकत, आयशा मस्जिद के पास सड़क किनारे स्क्रीन पर चले अश्लील वीडियो

Pakistan News: कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) में सड़क किनारे विज्ञापन के लिए लगीं डिजिटल स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चला दिया गया था. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाकिस्तान के कराची में सड़क किनारे स्क्रीन पर चले अश्लील वीडियो

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) में सड़क किनारे विज्ञापन के लिए लगीं डिजिटल स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चला दिया गया. मामले ने तुल पकड़ा तो गुरुवार, 5 फरवरी को पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कराची के साउथ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) सैयद असद रजा ने इस बात की पुष्टि की है.

कराची में हुआ क्या था?

बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर कई रिपोर्टें सामने आईं, जिनमें आरोप लगाया गया कि एक प्राइवेट कंपनी के डिजिटल विज्ञापन बोर्ड  पर अश्लील वीडियो चलाया जा रहा है. स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाए जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर DHA की अन्य प्रमुख सड़कों के साथ-साथ शाहराह-ए-फैसल और करसाज रोड पर स्थापित डिजिटल स्क्रीन अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार DIG सैयद असद रजा ने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले कहा था कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या स्क्रीन "वाई-फाई के माध्यम से हैक की गई थी" या कंपनी के अंदर ही किसी कर्मचारी ने शरारत की थी. इसके बाद, कंपनी के कानूनी सलाहकार की शिकायत पर अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 292 के तहत मामला दर्ज किया गया, जो अश्लील किताब, पैम्फलेट, कागजात आदि की बिक्री, वितरण, सार्वजनिक प्रदर्शनी या प्रसार पर बैन लगाता है.

FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा कि बुधवार को उन्हें कंपनी के ऑपरेशन डायरेक्टर से जानकारी मिली कि खायबान-ए-इत्तेहाद पर आयशा मस्जिद के पास स्थापित कंपनी के सरफेस-माउंट डिवाइस (एसएमडी) स्क्रीन पर स्पष्ट वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं. शिकायतकर्ता ने कहा, "हमें पूरा संदेह है कि कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी को बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो चलाए थे." उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक और डॉयरेक्टर इस मामले में कानूनी कार्यवाही चाहते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान से सोना निकालेंगे ट्रंप! पाकिस्तान को US से मिलेंगे 12 हजार करोड़- समझिए रेको दिक प्रोजेक्ट क्या है

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election 2026: बंगाल में छप्पर फाड़ Voting, टूट गए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article