470 साल पहले ही नास्त्रेदमस ने की थी अमेरिका-ईरान जंग में सुसाइड ड्रोन के इस्तेमाल की भविष्यवाणी?

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस ने आज से 470 साल पहले ऐसी कई भविष्यवाणी की थी जो कई मौकों पर सच साबित हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस ने आज से 470 साल पहले ऐसी कई भविष्यवाणी की थी

दुनिया में कई लोगों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें आज ही पता चल जाता है कि कल क्या होने वाला है. ऐसे ही चंद लोगों में नास्त्रेदमस का नाम शुमार है जो दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता माना जाता है, ऐसा इंसान जो भविष्य की बात बता सकता था. 28 फरवरी को शुरू अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग ने एक बार फिर दुनिया की भयावह स्थिति के बारे में नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणियों को सामने ला दिया है. उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि नास्त्रेदमस ने आज से 470 साल पहले ही बता दिया था कि इस जंग में ड्रोन अटैक का इस्तेमाल किया जाएगा.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के बारे में जानने से पहले यह ध्यान में रखना जरूरी है कि उन्होंने आज से 470 साल पहले पहेलियों में अपनी भविष्यवाणी की थी. अब उन्हीं पहेलियों का मतलब निकाला जाता है और उसके आधार पर भविष्यवाणी की जाती है. 

क्या नास्त्रेदमस ने ईरानी ड्रोनों की भविष्यवाणी की थी?

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में  "मधुमक्खियों के झुंड" का जिक्र किया था और उनपर विश्वास करने वालों का कहना है कि यह भविष्यवाणी ईरान युद्ध से जुड़ी है, जहां "मधुमक्खियों के झुंड" का मतलब मिडिल ईस्ट की जंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ड्रोन से है.  नास्त्रेदमस ने साल 2026 को लेकर साफ कुछ नहीं लिखा है. यहां तक कि साल 2026 का जिक्र तक नहीं किया है, लेकिन उनके '26' नंबर के दोहे को साल 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है. इस दोहे में लिखा है - I:26: 'The great swarm of bees will arise… by night the ambush…'

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले तक यह अस्पष्ट रहा था. लेकिन संघर्ष में जिस तरह घातक ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि मधुमक्खियों का इशारा मानव रहित वाहनों की ओर है. इसके अलावा, ये सुसाइड ड्रोन हैं, जो टारगेट पर जाने के बाद विस्फोट में फट जाते हैं, ठीक उसी तरह जैसे मधुमक्खियां डंक मारने के बाद मर जाती हैं.

कौन थे नास्त्रेदमस?

आज से 470 साल पहले दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस ने ऐसी कई भविष्यवाणी की थी जो कई मौकों पर सच साबित हुई है. मिशेल डी नास्त्रेदम के रूप में जन्मे नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी के एक फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे. लेकिन दुनिया ने उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान जंग से ट्रंप के लोग छाप रहे करोड़ों रुपए? शेयर और सट्टा बाजार में हो रही चांदी


 

Featured Video Of The Day
दिल्ली में रोडरेज का Viral Video, रास्ता देने को लेकर विवाद, बाइक सवार और साथियों ने परिवार पर किया हमला
Topics mentioned in this article