मैक्सिको के 2000 साल पुराने पिरामिड पर गोलीबारी, एक की मौत-13 घायल- हमलावर ने खुद को मारी गोली

Mexico pyramid shooting: गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने एक बंदूक, चाकू और बिना इस्तेमाल की गई गोलियां बरामद कीं और सभी पर्यटकों को वहां से बाहर निकाल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mexico pyramid shooting: मैक्सिको के 2000 साल पुराने पिरामिड पर गोलीबारी (फाइल फोटो)

Mexico pyramid shooting: मैक्सिको में मौजूद प्रसिद्ध पिरामिड स्थल पर गोलीबारी हुई है जिसमें एक कनाडाई महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सोमवार, 20 अप्रैल को मैक्सिको के मशहूर टियोतिहुआकान पुरातात्विक स्थल पर यह घटना हुई. हमलावर की नागरिकता पता नहीं चल पाई है. उसने वहां मौजूद लोगों पर गोली चलाई और बाद में खुद को भी मार लिया.

मैक्सिको राज्य के सुरक्षा सचिव क्रिस्टोबल कास्तानेडा ने बताया कि यह घटना मध्य मैक्सिको के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुई, जहां प्री-अज़्टेक (एज़्टेक से पहले के) पिरामिड हैं. छह लोग गोली लगने से घायल हुए और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में इलाज दिया गया. इनमें एक कनाडाई महिला, एक कोलंबियाई महिला और बच्चा, एक ब्राजील का व्यक्ति और दो अमेरिकी शामिल हैं.

इसके अलावा सात लोग भगदड़ में घायल हुए, जिनका इलाज वहीं मौके पर किया गया. इनमें एक रूसी, एक कोलंबियाई, एक ब्राज़ील का और चार अमेरिकी शामिल हैं. दोपहर में हुई इस गोलीबारी से वहां घूमने आए पर्यटक डर गए. यह घटना 2026 वर्ल्ड कप शुरू होने से दो महीने पहले हुई, जिसके मैच मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में होने वाले हैं.

AFPTV की वीडियो में दिखा कि एक शव को सफेद कपड़े में लपेटकर पिरामिड की सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने एक बंदूक, चाकू और बिना इस्तेमाल की गई गोलियां बरामद कीं और सभी पर्यटकों को वहां से बाहर निकाल दिया.

पर्यटन अधिकारियों के अनुसार, मैक्सिको सिटी के पास स्थित यह पिरामिड शहर 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है और 2025 में यहां 18 लाख से ज्यादा लोग घूमने आए थे. कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने इसे “बहुत ही भयानक गन वॉयलेंस” बताया है. वहीं मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने पूरी जांच के आदेश दिए और कहा कि उन्होंने मदद के लिए टीम भेज दी है. उन्होंने कहा, “आज टियोतिहुआकान में जो हुआ, उससे हमें बहुत दुख हुआ है.”

Advertisement


“एक आदमी हम पर गोली चला रहा है"

मैक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित टियोतिहुआकान अपने पिरामिड और “एवेन्यू ऑफ द डेड” के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है. यह गोलीबारी “मून पिरामिड” पर हुई, जो 45 मीटर ऊंचा है और जहां लोग सीढ़ियों से चढ़ सकते हैं.

संघीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद पुलिस और नेशनल गार्ड को मौके पर भेजा गया. सोशल मीडिया वीडियो में दिखा कि हमलावर मून पिरामिड के बीच में खड़ा होकर पिस्तौल से बार-बार गोली चला रहा था. कुछ लोग सीढ़ियों के पीछे छिप गए, जबकि कुछ वहां से भाग गए. एक वीडियो में आवाज सुनाई देती है: “एक आदमी हम पर गोली चला रहा है, संभलकर रहो दोस्तों, सुरक्षा भेजो.” हालांकि इस वीडियो की पुष्टि AFP ने नहीं की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर चली गोली, कृपाण-चाकू से भी हमला, हिंसक झड़प में 11 घायल- VIDEO दहला देगा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article