20 साल बाद मंगल ग्रह से आई खूबसूरत तस्वीर, मिले पानी के निशान, देखिए फोटो

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की चार तस्वीरें जारी की है. एजेंसी सोशल मीडिया पोस्ट करके पूछा है कि आपकी पसंदीदा तस्वीर कौन सी है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नासा ने मंगल ग्रह की तस्वीर की है जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासा ने मंगल ग्रह की चार खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है
  • इस तस्वीरों से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर कभी पानी रहा होगा
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने पोस्ट में लोगों से पूछा है कि आपकी पसंदीदा तस्वीर कौन सी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दुनिया की तमाम स्पेस एजेंसियां ब्रह्माण्ड के रहस्य ढूंढने में लगी है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसकी अगुआ है. पिछले 20 साल से वो अंतरिक्ष के सुदूर ग्रह मंगल की खोजबीन कर रहा है. अब उसने मंगल ग्रह की चार ऐसी तस्वीरें जारी की हैं जिसे देखकर खोजकर्ताओं का दिल बाग-बाग हो गया होगा. 
 

नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं तस्वीरें

दरअसल, नासा ने अगस्त 2025 में मार्स रिकॉनसेंस ऑर्बिटर (MRO) को लॉन्च किया था. इसके बाद नासा इस ऑर्बिटर की लगातार निगरानी कर रहा है. 10 मार्च को ये आर्बिटर मंगल ग्रह के वायुमंडल में पहुंचा. 

नासा को मार्स रिकॉनसेंस ऑर्बिटर ने भेजी है तस्वीरें

ऑर्बिटर वहां लगातार काम कर रहा है. MRO से मिले डेटा की जानकारी नासा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इन तस्वीरों में मंगल ग्रह की सतह और अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिली है. 

मंगल ग्रह पर मिले पानी के निशान

MRO की तस्वीरों से पता चलता है कि मंगल की सतह पर पानी के निशान मिले हैं. नासा ने अपने पोस्ट में लिखा है आर्बिटर के शानदार अल्ट्रा शार्प हाइराइज कैमरा का धन्यवाद कि उसने खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं. 

Advertisement

ऑर्बिटर की भेजी गई खूबसूरत तस्वीर देखिए

मार्स रिकॉनसेंस ऑर्बिटर से मिले डेटा के जरिए मंगल ग्रह का तापमान वहां मिलने वाले खनिज की जानकारी मिली है. यही नहीं, ऑर्बिटर अपने रेडार तकनीक के जरिए मंगल ग्रह के सतह की भी जानकारी जुटा सकता है. ऑर्बिटर ने मंगल की सतह से करीब 316 किलोमीटर दूर से ये तस्वीरें ली हैं.  

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर मरीन कमांडो करेंगे हमला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article